आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी (Atishi) ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजभवन में शनिवार को आतिशी के अलावा 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई।
शपथग्रहण समारोह में आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
आतिशी (Atishi) दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी से पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की महिला सीएम रह चुकी हैं।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने वहाँ मौजूद अरविंद केजरीवाल के पैर छूए। इनकी कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं।

43 साल की आतिशी (Atishi) कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। आतिशी ने दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का केजरीवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल में सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। इसके बाद AAP विधायक दल ने आतिशी को अपना नया नेता चुना।


