More
    HomeNationalAyushman Bharat को लेकर आमने-सामने हुए मोदी और केजरीवाल!

    Ayushman Bharat को लेकर आमने-सामने हुए मोदी और केजरीवाल!

    Published on

    spot_img

    आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार आमने-सामने आ गए हैं। इस स्कीम को लेकर पीएम मोदी के आरोपों पर AAP सरकार ने पलटवार किया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली और बंगाल की सरकारों पर आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना की अनदेखी का आरोप लगाया, इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी इस योजना को लेकर गलतबयानी कर रहे हैं।

    आइए जानते हैं कि आखिर पीएम मोदी ने क्या कहा था और आम आदमी पार्टी ने इसपर क्या जवाब दिया है?

    दरअसल, मंगलवार को प्रधानमंत्री ने देश के बुजुर्गों के लिए 5 लाख रुपये के मुफ़्त इलाज की सुविधा (Ayushman Bharat) शुरू करने का ऐलान किया। पीएम ने इस मौके पर दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बुजुर्गों से माफी मांगी।

    प्रधानमंत्री ने कहा– “मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग से क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है, लेकिन मैं आपको सहाय नहीं कर पाऊंगा, ​क्योंकि अपने राजनीति स्वार्थ के कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार ‘आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना’ से जुड़ नहीं रही है।”

    पीएम मोदी के इन आरोपों के बाद दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। AAP के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी स्वास्थ्य के मुद्दे पर गलतबयानी कर रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं।

    केजरीवाल ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री जी, लोगों के स्वास्थ्य के मुद्दे पर ग़लत बोलना ठीक नहीं है। इस पर राजनीति करना सही नहीं है।”

    केजरीवाल ने आगे कहा- “दिल्ली सरकार की योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति को पूरा इलाज मुफ्त मिलता है चाहे कितने रुपए लगें – पाँच रुपए की गोली से लेकर चाहे एक करोड़ का इलाज हो, दिल्ली सरकार हर व्यक्ति का पूरा इलाज मुफ्त करवाती है। अगर आप कहेंगे तो इसका लाभ उठाने वाले लाखों लोगों के नाम मैं आपको भेज दूँगा।”

    केजरीवाल ने पीएम मोदी से सवाल किया- “क्या आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना से लोगों को लाभ हुआ? CAG को आयुष्मान भारत योजना में कई गड़बड़ियाँ मिलीं। जिन राज्यों में आयुष्मान योजना लागू है, उन राज्यों में आज तक मैं एक भी व्यक्ति से नहीं मिला जिसका आयुष्मान भारत में इलाज हुआ हो। मेरी आपसे विनती है कि आप दिल्ली के मॉडल का अध्ययन करें और आयुष्मान भारत योजना की जगह दिल्ली मॉडल को पूरे भारतवर्ष में लागू करें जिस से लोगों का ज़मीन पर फ़ायदा हो।”

    आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- “आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना में मरीज़ को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है लेकिन दिल्ली में ऐसी कोई बाध्यता नहीं। एक मजदूर के पैर पर ईंट गिर गई तो वो अपना ईलाज आयुष्मान भारत योजना से नहीं करवा सकता। लेकिन दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में जाकर वो जब मर्ज़ी अपना ईलाज मुफ़्त में करवा सकता है।”

    AAP प्रवक्ता ने आगे कहा- “Health इस देश का सबसे जरूरी मुद्दा है और हम इसके लिए संवेदनशील हैं इसलिए दिल्ली में Health पर कुल बजट का 16% खर्च करते हैं। मोदी जी को ‘आयुष्मान भारत योजना’ का Scam छोड़कर दिल्ली की Health Policy का अध्ययन करना चाहिए और पूरे देश में इसे लागू करना चाहिए।”

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...