More
    HomeCrimeBaba Siddique हत्याकांड: आरोपी आकाशदीप गिल ने किए अहम खुलासे

    Baba Siddique हत्याकांड: आरोपी आकाशदीप गिल ने किए अहम खुलासे

    Published on

    spot_img

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) हत्याकांड मामले में पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार किए गए आरोपी आकाशदीप गिल ने अहम खुलासे किए हैं।

    मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में गिल ने बताया है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वह सीधे तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था। वह उसके दिए गए निर्देशों को गिरफ्तार आरोपी सुजीत सिंह और तीनों शूटरों शिव कुमार गौतम, धर्मराज कश्यप और गुरनेल सिंह तक पहुंचाता था।

    पूछताछ में गिल ने यह भी खुलासा किया कि बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या की साजिश से लेकर हत्या तक अनमोल बिश्नोई से उसकी कई बार बात हुई थी। अनमोल के कहने पर ही वह बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) मर्डर के अन्य आरोपी शुभम लोनकर और जीशान अख्तर के संपर्क में आया था और उनके निर्देशों को शूटरों तक पहुंचाने लगा था। गिल के मुताबिक वह बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश में शामिल था और उसने कई अहम लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराये थे।

    बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या में शामिल एक और आरोपी और मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने भी पूछताछ में कई अहम खुलासे किये है। गौतम ने पूछताछ में बताया है कि उन्हें मुंबई आने के बाद शुभम लोनकर ने टारगेट बताया था।

    गौतम ने बताया कि वह शुभम लोनकर को तीन सालों से जानता है। पुणे में शुभम ने उससे कहा था कि एक शख्स को मारना है, जिसका सम्बन्ध गैंगस्टर से है।

    शुभम ने उससे पूछा था कि क्या वो यह काम करने के लिए राजी है। जिसके जवाब में गौतम ने उससे दो दिन का समय मांगा था। दो दिनों के बाद गौतम काम करने के लिए तैयार हो गया था और उसने धर्मराज कश्यप को भी उसमें शामिल कर लिया था। जिसके बाद सुनियोजित तरीके से बाबा सिद्दीकी मर्डर को अंजाम दिया गया। गौतम ने पूछताछ में यह भी बताया कि शुभम लोनकर ने उन्हें फंसाया है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36