महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और NCP नेता Baba Siddique की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
Baba Siddique हत्याकांड को अंजाम देने वाल शूटर शिव कुमार गौतम से मुंबई क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। पूछताछ में शिव कुमार ने खुलासा किया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम देने के बाद वो लीलावती अस्पताल पहुंचा था। शूटर शिव कुमार पता लगाना चाहता था कि बाबा सिद्दीकी जिंदा हैं या नहीं?
अस्पताल के बाहर ही था शूटर
शूटर शिव कुमार ने बताया कि वो अपने आसपास के सूत्रों से Baba Siddique के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटा रहा था। इस बीच जब उसे पता चला कि अब बाबा सिद्दीकी नहीं बच सकते हैं। उनकी हालत हद से ज्यादा नाजुक हो चुकी है, तो वह अस्पताल से चला गया। शूटर ने बताया कि उसे फोन पर Baba Siddique की मौत के बारे में जानकारी दी गई थी।
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में किया गया था। लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस आरोपी शूटर के तलाश में जुट गई थी।
घटनास्थल पर दोबारा पहुंचा शूटर
इसके बाद आरोपी शूटर शिव कुमार रिक्शा लेकर कुर्ला स्टेशन पहुंचा और इसके बाद उसने एक लोकल ट्रेन पकड़ी। ट्रेन में सफर करने के दौरान ही उसके पास फोन आया, जिसमें उसे बाबा सिद्दीकी के मौत के बारे में जानकारी दी गई। शूटर ने बताया कि जब उसे पता चला कि बाबा सिद्दीकी की मौत हो चुकी है, तो उसने अपनी शर्ट बदली और घटनास्थल पर दोबारा गया।
आपको बता दें कि Baba Siddique की मौत के बाद घटनास्थल पर जमकर हंगामा देखने को मिला था। इन सभी स्थितियों पर उसने पूरी नजर बनाकर रखी थी। इन तमाम स्थितियों पर वह करीब 30 मिनट तक नजर बनाए हुए था। इसके बाद वो दोबारा अस्पताल गया, ताकि अंदर क्या स्थिति है, उसके बारे में पता लगाया जा सके।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वैष्णो देवी जाने का था प्लान
आरोपी शिव कुमार ने बताया कि Baba Siddique की हत्या करने के बाद उसका प्लान उज्जैन रेलवे स्टेशन पर धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह से मिलना था। इसके बाद बिश्नोई गैंग के लोग उसे वैष्णो देवी मंदिर लेकर जाने वाले थे। इसके बाद उसने लखनऊ की ट्रेन पकड़ी। जहां से वो रोडवेज बस से बहराइच के लिए रवाना हो गया।


