More
    HomeCrimeBaba Siddique हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, जानिए उसने पुलिस को क्या बताया

    Baba Siddique हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, जानिए उसने पुलिस को क्या बताया

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता Baba Siddique की हत्या में शामिल मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मुंबई पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मिलकर शिव कुमार को यूपी से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को नेपाल भागने के दौरान धर दबोचा। शिव कुमार के साथ उसको भागने में मदद करने वाले चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    25 बार की थी घर की रेकी

    मुंबई पुलिस की पुछताछ में आरोपी ने बताया कि Baba Siddique के घर की रेकी 25 से अधिक बार की गई थी। पुलिस को चकमा देने के लिए अपराधी एक दूसरे से एन्क्रिप्टेड ऐप स्नैप चैट के जरिए बातचीत करता था। शूटरों ने मंत्री की पूरी दिनचर्या की जानकारी भी जुटाई थी।

    हत्या के बदले मिले थे 10 लाख

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिव कुमार ने बताया कि Baba Siddique की हत्या करने के बदले उसे 10 लाख रुपये दिए गए थे। वहीं, हत्या को अंजाम देने के बाद हर महीने कुछ-कुछ रकम देने का भी वादा किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी शिव कुमार ने बताया कि हत्याकांड को लेकर वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था। शिव कुमार ने बताया कि शुभम लोनकर नाम के लड़के ने उसकी बात अनमोल बिश्नोई से करवाई थी।

    विजय दशमी का उठाया था फायदा

    पुछताछ में शिव कुमार ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के लिए हथियार, कारतूस, सिम कार्ड और मोबाइल फोन उसे शुभम और यासीन अख्तर ने मुहैया कराया था। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद आपस में बात चीत करने के लिए तीनों शूटरों को नया सिम कार्ड और मोबाइल फोन दिया गया था।

    आरोपी ने बताया कि उन्होंने कई दिनों तक Baba Siddique की रेकी की थी। शिव कुमार ने बताया कि विजय दशमी होने के कारण पुलिस व्यस्त थी और इसका फायदा उठाकर उसने बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 को की गई थी।

    नेपाल भागने का था प्लान

    शिव कुमार ने बताया कि Baba Siddique की हत्या के बाद उसने अपना फोन फेंक दिया था और वह पुणे भाग गया था। वहां से वह झांसी गया और लखनऊ होते हुए बहराइच पहुंचा। यहां से वह नेपाल भागने का प्लान बना रहा था। शिव कुमार ने बताया कि रास्ते में वह बिश्नोई गैंग के सदस्य व हैंडलर्स के संपर्क में था। उसके हैंडलर्स ने बताया था कि नेपाल में छिपने की व्यवस्था कर दी गई है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...