More
    HomeNationalBaba Siddique की हत्या मामले ने राहुल गांधी ने क्या कहा?

    Baba Siddique की हत्या मामले ने राहुल गांधी ने क्या कहा?

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है।

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या पर महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था पूरी तरह फेल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इंसाफ होना चाहिए।

    आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की शनिवार रात मुंबई में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है।

    कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि देश में कल विजयादशमी का त्यौहार था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, लेकिन महाराष्ट्र में कल जो हुआ वो सबने देखा।

    उन्होंने कहा- “गोस्वामी तुलसीदास जी ने बताया था कि राम राज्य कैसा होना चाहिए, लेकिन शायद स्वघोषित धर्म के ठेकेदारों को राम राज्य के बारे में याद नहीं है। आज महाराष्ट्र में रावणराज है, जिसका अंत करने के लिए जनता तैयार बैठी है और इसीलिए शायद ये चुनाव की तारीखों को टालने का काम कर रहे हैं।”

    नायक ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “जब सरकार खुद अपराधियों की सरपरस्त बन जाए, तो गुनाहगारों का हौसला बुलंद रहता है। डबल इंजन सरकार की, जिम्मेदारी भी डबल हो जाती है। इस मामले में अगर सरकार की थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो- शिंदे जी, फडणवीस जी और अमित शाह जी को इस्तीफा देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, जो जनता आपको सत्ता से हटाने के लिए तैयार बैठी है।”

    कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या बहुत ही दुखद है। कांग्रेस अध्यक्ष और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर संवेदना प्रकट की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    उन्होंने कहा- “सरकार से जुड़े हुए एक हाईप्रोफाइल नेता की सरेआम हत्या कर दी जाती है। जो दिखाता है कि सरकार अपने ही नेता की सुरक्षा नहीं कर पाई। आज महाराष्ट्र में महिलाएं-बच्चियां, नेता, व्यापारी सभी असुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था रसातल में पहुंच चुकी है। इसकी जिम्मेदारी राज्य के मुख्यमंत्री शिंदे जी और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस की है।”

    बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी सरकार पर हमला बोला है। AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने गृह मंत्री से इस मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

    उन्होंने कहा- “जिस तरह से मुंबई में बाबा सिद्दीक़ी (Baba Siddique) की हत्या हुई, उससे आपराधिक गतिविधियों के चरम का पता चलता है। दिल्ली में भी ऐसी ही घटनाएं हो रही हैं, जो इस देश में गुंडा राज के फिर से आने का संकेत देती हैं। दोनों जगहों पर क़ानून व्यवस्था BJP के अंतर्गत आती है।”

    AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा- “मुंबई में बीजेपी की सरकार है और आप कानून व्यवस्था की स्थिति देख सकते हैं, उनके नेता की हत्या कर दी गई है। दिल्ली में भी कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है और यहां भी हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं। यहां भी लोगों से वसूली मांगी जा रही है, लोगों की सरेआम हत्याएं हो रही हैं। BJP की केंद्र और राज्य सरकारें अपना सारा समय राजनीति में बिताती हैं, उनके पास शासन के लिए समय नहीं है।”

    आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है- “महाराष्ट्र के वरीय नेता बाबा सिद्दक़ी (Baba Siddique) की हत्या का समाचार बेहद दुखद है। परवरदिग़ार से इल्तिजा है कि मरहूम को जन्नत में आला मक़ाम दें और परिजनों को सब्र और हिम्मत। महाराष्ट्र में NDA शासन में लगातार हो रही ऐसी आपराधिक घटनाओं को क्या नाम देंगे?”

    इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे,शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने इस घटना को लेकर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को घेरा।

    आपको बता दें कि बिहार में जन्मे बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) पिछले करीब चार दशक से राजनीति में सक्रिय थे। पहले वो कांग्रेस में थे, बाद में एनसीपी (अजित पवार गुट) में शामिल हो गए। बाबा सिद्दीकी कांग्रेस की तरफ से तीन बार विधायक रहे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...