More
    HomeCrimeBadlapur कांड का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस पर उठे सवाल

    Badlapur कांड का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस पर उठे सवाल

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के बदलापुर (Badlapur) में एक स्कूल की दो बच्चियों के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है।

    सोमवार को पुलिस बदलापुर (Badlapur) स्कूल कांड और दो अन्य मामलों में आरोपी अक्षय शिंदे को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए तलोजा जेल पहुंची थी।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें अक्षय शिंदे की मौत हो गई।

    ठाणे पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक टीम अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से ट्रांजिट रिमांड पर ला रही थी। गाड़ी में बैठने के दौरान शिंदे ने एक पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीन ली और तीन राउंड फायरिंग की।

    इस फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी और एसआईटी टीम के एक सदस्य घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक गोली अक्षय शिंदे को लगी।

    इसके बाद पुलिस घायल अधिकारी और अक्षय शिंदे को अस्पताल ले गई, जहां अक्षय शिंदे को मृत घोषित कर दिया गया। उसे कलवा के अस्पताल में मृत घोषित किया गय।

    अक्षय शिंदे को अगस्त महीने में बदलापुर (Badlapur) में तीन और चार साल की दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    आरोपी अक्षय शिंदे की मां अलका शिंदे ने ठाणे पुलिस के एनकाउंटर के दावों को मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि ये एनकाउंटर पुलिस ने जान बूझकर किया है।

    बदलापुर (Badlapur) कांड के आरोपी अक्षय शिंदे की मां ने आगे कहा, “मैं तलोजा जेल में अक्षय से सोमवार को मिली थी। मैं सुबह से ही तलोजा जेल में उससे मिलने का इंतजार कर रही थी, लेकिन मुझे उससे मिलने के लिए सिर्फ 15 मिनट मिले थे।”

    उन्होंने कहा- “उसने मुझे बताया कि उसके मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है और उसने पूछा कि क्या मैं उसे जेल से बाहर निकालने की कोशिश कर रही हूं? उसने मुझे बताया कि जब मैं पिछले सोमवार को उससे मिलने गई थी, तब पुलिस ने उसको बहुत पीटा था।”

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this