More
    HomeNationalप्रदेशBahraich Violence: पीड़ित परिवार से मिले CM योगी, 10 लाख के मुआवजे...

    Bahraich Violence: पीड़ित परिवार से मिले CM योगी, 10 लाख के मुआवजे का ऐलान

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिछले दो दिन से फैली सांप्रदायिक हिंसा (Bahraich Violence) को प्रशासन ने नियंत्रित कर लिया है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच हिंसा (Bahraich Violence) के पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। यह मुलाकात मंगलवार को सीएम योगी के लखनऊ आवास पर हुई है।

    आपको बता दें कि बहराइच हिंसा (Bahraich Violence) में 22 साल के राम गोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी। सीएम योगी से राम गोपाल के पिता, मां और पत्नी मुलाकात की है। सीएम योगी ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

    सीएम योगी ने पोस्ट में लिखा, जनपद बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आश्वस्त रहें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस घोर निंदनीय और अक्षम्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    सीएम योगी से मिलने के बाद राम गोपाल मिश्रा के भाई किशन मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हमने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हमें 10 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया है। मृतक की पत्नी को घर दिया जाएगा साथ ही नौकरी भी दी जाएगी। हम इस मुलाकात से संतुष्ट हैं।’

    बहराइच घटना (Bahraich Violence) पर बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा, ‘पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूपी सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…’

    उन्होंने आगे बताया कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। साथ ही पीड़ित परिवार को एक घर, आयुष्मान भारत कार्ड, सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

    क्या है पूरा मामला?

    बहराइच के महसी तहसील में रविवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के समय सांप्रदायिक हिंसा (Bahraich Violence) फैल गई थी। विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। देखते ही देखते एक घर से फायरिंग होने लगी और पथराव शुरू हो गया। पथराव के कारण मूर्ति टूट गई और इसके बाद बवाल शुरू हो गया।

    गोली लगने से राम गोपाल मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बहराइच में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बहराइच में PAC की 12 कंपनी को तैनात किया गया है। यूपी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...