दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) ने 200 करोड़ का आंकड़ा पर लिया है।
भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) भूल भुलैया सीरीज की पहली फिल्म बनी है जिसने 200 करोड़ पार का आंकड़ा पार किया है।
यही नहीं, अभिनेता कार्तिक आर्यन और निर्देशक अनीस बज़मी की यह पहली फिल्म है जिसने ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
फिल्म रिलीज के दूसरे वीकेंड (खास तौर पर शनिवार और रविवार) के आंकड़े इस बात के पुख्ता संकेत देते हैं कि भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) आराम से ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) ने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 12.40 करोड़, शनिवार को 17.40 करोड़ और रविवार को 18.10 करोड़ की कमाई की। यानि दूसरे वीकेंड में कुल ₹ 47.90 करोड़ कमाए।
रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने ₹ 168.86 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस तरह रविवार तक इस फिल्म की कुल कमाई ₹216.76 करोड़ रुपए हो गई है।
10 दिनों में यह फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भारत का कारोबार है।


