More
    HomeEntertainmentBhool Bhulaiyaa 3: इस दिवाली फिर से आ रही मंजूलिका!

    Bhool Bhulaiyaa 3: इस दिवाली फिर से आ रही मंजूलिका!

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड की सुपर-डुपर हिट मूवी भूल भुलैया का तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) के निर्माताओं ने आज फिल्म का टीजर रिलीज किया है।

    टीजर में एक्टर कार्तिक आर्यन भूल भुलैया के तीसरे पार्ट में भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

    भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) से विद्या बालन भी वापसी कर रही हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि विद्या बालन मंजूलिका की भूमिका निभा रही हैं।

    टीज़र में तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) को इस साल दिपावली पर रिलीज किया जाएगा।

    निर्माताओं ने टीजर को बेहद डरावना और भयावह बनाया है। टीजर में सबसे ज्यादा प्रभावित विद्या बालन की एक्टिंग ने किया है। उनकी थिरकती हुई हंसी और झकझोर देने वाले संवाद दर्शकों को बांध कर रखती है।

    टीजर में विद्या बालन एक सिंहासन को उठाती हुई दिखती हैं, जिससे तुरंत आपको 2007 में आई भूल भुलैया के पहले पार्ट की याद आ जाएगी। पहले पार्ट में विद्या बालन एक विशाल बिस्तर को उठाती हुई नजर आई थी।

    अनीस बज्मी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। यह हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। बता दें कि भूल भुलैया के दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता थी।

    टीजर में भूल भुलैया का एंथम सॉन्ग को भी काफी प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल किया गया है। फिल्म के टीजर को काफी अच्छे तरीके से एडिट किया गया है। भूल भुलैया का टीजर बड़े पर्दे पर शानदार उपस्थिति का वादा करती है।

    टीजर में रहस्य और रोमांच है, जो फिल्म के हिट होने की गांरटी देता है। भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का टीजर देखकर लगता है कि यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का पूरा पैकेज है।

    टीजर में को-एक्टर्स राजपाल यादव, विजय राज, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा और संजय मिश्रा ने भी शानदार भूमिका निभाई है। यह फिल्म 1 नवंबर को दिवाली रिलीज के रूप में स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया की टक्कर अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ होगी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36