More
    HomeWorld newsUkraine अब लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों से रूस पर कर सकेगा...

    Ukraine अब लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों से रूस पर कर सकेगा हमला, बाइडेन ने दी अनुमति

    Published on

    spot_img

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन (Ukraine) को रूस पर हमला करने के लिए लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों के इस्तेमाल की हरी झंडी दे दी है।

    अमेरिकी मीडिया के मुताबिक उत्तर कोरिया की ओर से युद्ध में रूस की मदद के लिए हजारों सैनिकों की तैनाती के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया है।

    उत्तर कोरिया और अमेरिका दोनों इस बात का दावा कर रहे हैं कि रूस के पश्चिमी सीमावर्ती कुर्स्क क्षेत्र में तैनात उत्तर कोरियाई सैनिकों ने यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है।

    यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की लंबे समय से यह अपील करते आए हैं कि रूस के अंदर लक्ष्यों को भेदने के लिए यूक्रेनी सेना को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए।

    आपको बता दें कि ATACMS मिसाइल की मारक क्षमता 300 किलोमीटर (186 मील) तक होती है।

    कई एक्सपर्ट मानते हैं कि अमेरिका का यह फैसला Ukraine के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है क्योंकि रूसी सेनाएं लगातार बढ़त हासिल कर रही हैं।

    लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों के इस्तेमाल से यूक्रेन को फायदा हो सकता है और युद्धविराम समझौते में वह बेहतर स्थिति में रह सकता है।

    हालांकि यही एक संभावना नहीं है, अमेरिकी फैसले पर रूस कैसी प्रतिक्रिया देगा?, यह बड़ा सवाल है।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले भी पश्चिमी देशों को इस तरह के कदम के खिलाफ चेतावनी दे चुके हैं। सैन्य रूप से बेहद ताकतवर रूस इस फैसले के बाद और कड़ा रुख अपना सकता है।

    बाइडेन ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है कि जब जनवरी 2025 में वह व्हाइट हाउस छोड़ने वाले हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद इस निर्णय को बदलेंगे या जारी रखेंगे यह साफ नहीं है।

    ट्रंप यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में अमेरिकी के भारी मदद की आलोचना कर चुके हैं और उन्होंने जंग को जल्दी खत्म करने का वादा भी किया है।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले भी पश्चिमी देशों को इस तरह के कदम के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा था कि यह यूक्रेन युद्ध में नाटो सैन्य गठबंधन की “प्रत्यक्ष भागीदारी” का प्रतिनिधित्व करेगा।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...