More
    HomeNationalप्रदेशBihar में कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत...

    Bihar में कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा

    Published on

    spot_img

    Bihar सरकार ने गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

    एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में कुल 38 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत के बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।

    आपको बता दें कि पहले महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत था जिसे बढ़ाकर अब 53 प्रतिशत कर दिया गया है। यह इस साल एक जुलाई से ही प्रभावी माना जाएगा।

    बैठक में Bihar सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया नियमावली 2024 को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा बैठक में सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर के आसपास पर्यटकीय विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

    उन्होंने बताया कि पटना में शहरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मकसद से डीएसपी के तीन, पुलिस इंस्पेक्टर के तीन, दरोगा के नौ, पुलिस अवर निरीक्षक के 18 और सिपाही के 120 समेत 153 पदों के सृजन की भी स्वीकृति इस बैठक में प्रदान की गई है।

    बैठक में Bihar के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव के लिए सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन को मनोनयन के आधार पर कार्य आवंटन करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। राजस्व भूमि सुधार विभाग की ओर से पटना सदर अंचल का विभाजन किया गया है।

    इसे पटना सदर अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, पटना सिटी अंचल और दीदारगंज अंचल के रूप में बांटा गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने इन कार्यालय में कई श्रेणी के नए पदों का सृजन करने की मंजूरी दे दी है। इन चारों अंचलों के लिए कुल 60 नए पदों के सृजन की मंजूरी मिली है। बैठक में मुख्यमंत्री गृह स्थल क्रय सहायता योजना 2024 की भी स्वीकृति दी गई है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this