More
    HomeNationalPM Modi ने बिहार को दी 12100 करोड़ की योजनाओं सौगात, नीतीश...

    PM Modi ने बिहार को दी 12100 करोड़ की योजनाओं सौगात, नीतीश ने फिर छुए मोदी के पैर

    Published on

    spot_img

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे और प्रदेश को 12,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने दरभंगा में बनने वाले बिहार के दूसरे एम्स का भी शिलान्यास किया।

    इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित रहे। मंच पर नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर पीएम मोदी के पैर छुए। इससे पहले जून में भी नीतीश कुमार ने एक सभा में पीएम मोदी के पैर छुए थे।

    प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) बुधवार को दरभंगा पहुंचे और 12100 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का रिमोट के जरिये उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया। दरभंगा एम्स को पूरा करने के लिए 36 महीनों का लक्ष्य रखा गया है। पटना के बाद बिहार को मिला यह दूसरा एम्स है।

    इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बिहार में करीब 5070 करोड़ रुपये की लागत वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने NH -327E के चार लेन वाले गलगलिया-अररिया खंड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।

    प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने इसके अलावा 1740 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने झंझारपुर-लौकाहा बाजार खंड में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस दौरान PM ने बिहार के औरंगाबाद जिले में चिरैला पौथु से बाघा बिशुनपुर तक 220 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेल परियोजनाएं की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने 1520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें झंझारपुर-लौकाहा बाजार रेल खंड का आमान परिवर्तन, दरभंगा बाईपास रेलवे लाइन शामिल है।

    प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 18 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में 4,020 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई योजनाओं की भी आधारशिला रखी।

    घरों तक पीएनजी पहुंचाने और वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों को स्वच्छ ऊर्जा विकल्प प्रदान करने के दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रधानमंत्री भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा बिहार के पांच प्रमुख जिलों दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी और शिवहर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विकास की आधारशिला भी रखी।

    (inputs from IANS)

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this