Bihar News: पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और बेटे ओसामा शहाब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए हैं।
ओसामा और हिना शहाब रविवार को RJD प्रमुख लालू यादव और Bihar के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उपस्थिति में RJD में शामिल हुए। पटना के 10 सर्कुलर आवास पर लालू यादव समेत पार्टी के कई नेताओं की उपस्थिति में हिना शहाब और ओसामा शहाब को राजद की सदस्यता दिलाई गई।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों से मुकाबला करना है। शांति व्यवस्था को बनाए रखना है। तेजस्वी ने कहा कि वो मिलकर साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला करेंगे।
बिहार की जनता अमन-चैन चाहती है- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी। तेजस्वी ने कहा कि, “हम सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। एक साथ आना और नफरत के खिलाफ काम करना जरूरी है। हम बिहार में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए काम करेंगे।” तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार की जनता अमन-चैन चाहती है। राजद उसके लिए हर संभव प्रयास करेगी।
हिना शहाब RJD से थीं नाराज
आपको बता दें कि हिना शहाब काफी समय से RJD से नाराज चल रही थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान, RJD ने हिना को टिकट की पेशकश भी की थी। लेकिन उन्होंने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। लोकसभा चुनाव में वह निर्दलीय मैदान में उतर गई थीं। हालांकि, उन्हें जदयू के प्रत्याशी ने चुनाव में हरा दिया था।
JDU ने किया पलटवार
ओसामा के राजद में शामिल होने पर Bihar से केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह ने कहा, “अच्छी बात है। जिसको मन करे शामिल कर लें। अब यह दर्शाता है कि वो क्या कर रहे हैं। किसको-किसको ला रहे हैं। वो दोष हमको दे रहे हैं और काम वही कर रहे हैं।


