More
    HomeCrimeबिहार: Nalanda में दंपति की हत्या कर लाश को जलाया

    बिहार: Nalanda में दंपति की हत्या कर लाश को जलाया

    Published on

    spot_img

    बिहार के नालंदा (Nalanda) जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पति और पत्नी की हत्या कर दोनों शव को जलाने की कोशिश की। शव करीब-करीब पूरी तरह जल गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला दोगी गांव की है जहां अपराधियों ने घर में घुसकर पति और पत्नी की हत्या कर दी और फिर शव को जला दिया।

    बताया जाता है कि सिर और हाथ का कुछ हिस्सा जलने से बचा है, शेष शव जल चुके है। मृतकों की पहचान दोगी गांव निवासी विजय प्रसाद (54) और उनकी पत्नी कांति देवी (50) के रूप में की गई।

    घटना के बारे में मृतक के बेटे विपिन कुमार ने सोमवार को बताया कि वह अपने घर से सुबह पैदल दूसरे मकान में पहुंचा, जहां माता-पिता रह रहे थे। दरवाजा खुला हुआ और नाली से खून बह रहा था। जैसे ही घर के अंदर गया तो देखा कि मम्मी-पापा आग की लपट में हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर छबीलापुर थाना पुलिस (Nalanda Police) घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कमरे को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।

    छबीलापुर के थाना प्रभारी मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

    बताया गया कि जिस प्रकार खून के छींटे कमरों में फैले हुए हैं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने पहले हत्या की और शव को जलाकर इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया है। घर के दो गेट में से एक गेट अंदर से बंद था जबकि दूसरा खुला हुआ था।

    Nalanda पुलिस अब पूरे मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। हत्या का कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this