More
    HomeCrimeBihar News: शादी से पहले फरार हुई दुल्हन, भागने का कारण जानकर...

    Bihar News: शादी से पहले फरार हुई दुल्हन, भागने का कारण जानकर दंग रह गए लोग

    Published on

    spot_img

    Bihar News: बिहार के नवादा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी से पहले दुल्हन घर छोड़कर भाग गई।

    बिहार के नवादा के रूपौ थाना क्षेत्र के सिंघना गांव में एक युवती ने शादी से दो दिन पहले घर छोड़कर भाग गई। घरवालों को जब ये पता चला कि शादी से पहले बेटी फरार हो गई है तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई है। धीरे-धीरे लड़की के भागने की बात पूरे गांव में फैल गई है। लड़के वालों तक भी ये बात पहुंची कि दुल्हन फरार हो गई है।

    युवती सहेली के घर मिली

    काफी ढूंढने के बाद जब दुल्हन नहीं मिली तो पिता ने स्थानीय थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दुल्हन की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि 4 दिसंबर को लड़की की शादी होनी थी। लेकिन युवती 2 दिसंबर को ही फरार हो गई। बिहार पुलिस ने 10 दिन बाद बड़ी मशक्कत से लड़की को बिहार शरीफ से बरामद कर लिया।

    युवती बिहारशरीफ में अपनी एक सहेली के घर छिपी हुई थी। बिहार पुलिस ने उसका फोन नंबर ट्रैक करके वहां से बरामद किया और फिर रूपौ थाने ले आई। जब पुलिस ने उससे भागने का कारण पूछा तो युवती ने बताया कि उसे शादी नहीं करनी थी। युवती को दूल्हा पसंद नहीं था।

    दूल्हे का रंग सांवाला होने के कारण भाग गई

    युवती ने पुलिस को बताया कि घरवालों ने उसकी शादी सांवले दूल्हे से तय कर दी थी। उसने घरवालों को भी शादी नहीं कराने की बात कही थी। हालांकि, घरवालों ने उसकी एक नहीं सुनी। घर वाले शादी के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। पुलिस ने कोर्ट में युवती का बयान दर्ज कराकर उसे न्यायालय के ही आदेश पर परिवार को सौंप दिया है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this