More
    HomeUncategorizedBihar के नालंदा में दंपति की हत्या कर अपराधियों ने जलाया शव

    Bihar के नालंदा में दंपति की हत्या कर अपराधियों ने जलाया शव

    Published on

    spot_img

    Bihar के नालंदा जिले में अपराधियों का बोल बाला जारी है। नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पति और पत्नी की हत्या कर दी।

    हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दोनों शव को जलाने की कोशिश की। शव करीब-करीब पूरी तरह जल गया है। Bihar पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। Bihar पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला दोगी गांव की है जहां अपराधियों ने घर में घुसकर पति और पत्नी की हत्या कर दी और फिर शव को जला दिया।

    दोगी गांव के रहने वाले थे पीड़ित

    लोगों ने बताया कि सिर और हाथ का कुछ हिस्सा जलने से बचा है, शेष शव जल चुके है। मृतकों की पहचान दोगी गांव निवासी विजय प्रसाद (54) और उनकी पत्नी कांति देवी (50) के रूप में की गई है। घटना के बारे में मृतक के बेटे विपिन कुमार ने सोमवार को बताया कि वह अपने घर से सुबह पैदल दूसरे मकान में पहुंचा, जहां माता-पिता रह रहे थे। दरवाजा खुला हुआ और नाली से खून बह रहा था। जैसे ही घर के अंदर गया तो देखा कि मम्मी-पापा आग की लपट में हैं।

    पुलिस ने घर को कर दिया है सील

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर छबिलापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। कमरे को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। छबिलापुर के थाना प्रभार मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

    हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका

    बताया गया कि जिस प्रकार खून के छींटे कमरों में फैले हुए हैं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने पहले हत्या की और शव को जलाकर इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया है। घर के दो गेट में से एक गेट अंदर से बंद था जबकि दूसरा खुला हुआ था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच अलग-अलग एंगल से कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this