More
    HomeCrimeबिहार में पुलिस के पास शराब बरामद, ALTF के सात कर्मी गिरफ्तार

    बिहार में पुलिस के पास शराब बरामद, ALTF के सात कर्मी गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    बिहार में जिसके जिम्मे शराबबंदी कानून को सफल करने की जिम्मेदारी है, उसी के पास से अब शराब बरामद हो रही है। इसी तरह का एक मामला सोमवार को सामने आया, जब पुलिस ने एंटी लिकर टास्क फोर्स (ALTF) के सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनके आवासन स्थल से देसी और विदेशी शराब भी बरामद की गई है।

    एक अधिकारी ने बताया कि वैशाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ थाना क्षेत्र में तैनात ALTF के आवासन स्थल पर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां न केवल शराब का सेवन किया जा रहा है बल्कि शराब का व्यापार कर शराबबंदी कानून को नहीं माना जा रहा है।

    इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के नेतृत्व में आवासन स्थल पर छापेमारी की गई।

    वैशाली पुलिस के बयान के मुताबिक, महुआ थाना क्षेत्र के ALTF-तीन की टीम द्वारा विभिन्न छापेमारी में बरामद शराब में से कुछ शराब ये लोग अपने पास चोरी से रख लेते हैं, जिसे ये लोग स्वयं पीने के लिए रखते थे या उसकी बिक्री कर देते थे।

    उक्त सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ALTF-तीन के आवासन स्थल पर छापेमारी की गई, जिसमें 32.50 लीटर देसी शराब एवं पातेपुर थाना क्षेत्र से जब्त विदेशी शराब की खेप की एक बोतल (500 एमएल) बरामद किया गया है।

    इस संदर्भ में संलिप्त सभी सात पुलिसकर्मियों निसार अहमद, मुकेश कुमार, प्रिया रानी, महेश राय, रामप्रवेश सिंह, चालक मंतोष कुमार तथा रत्नेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आपको बता दें कि बिहार पुलिस ने शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए कई जिलों में एंटी लिकर टास्क फोर्स (ALTF) का गठन किया है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this