More
    HomeCrimeBihar: भागलपुर में जिंदा जलकर एक ही परिवार के तीन लोगों की...

    Bihar: भागलपुर में जिंदा जलकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत

    Published on

    spot_img

    Bihar के भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

    Bihar के भागलपुर एक घर में आग लग गई। जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है।

    देर रात घर में लगी आग

    जानकारी के मुताबिक भागलपुर के अठनिया दियारा में गौतम यादव अपनी पत्नी वर्षा देवी (30), एक बेटा प्रत्युष कुमार (7) और बेटी ज्योति कुमारी (4) के साथ घर में सोए हुए थे। इस बीच, गुरुवार देर रात घर में आग लग गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गहरी नींद में होने के कारण गौतम यादव की पत्नी, बेटी, बेटा घर से निकल नहीं पाए।

    घायल अस्पताल में है भर्ती

    जिससे तीनों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौतम यादव किसी तरह आग के बीच से निकलने में कामयाब रहा। ग्रामीणों ने जख्मी गौतम यादव को रेफरल अस्पताल में इलाज करने के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    आग लगने की वजह साफ नहीं- पुलिस

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरपैंती थाना पुलिस, बीडीओ, सीओ सहित अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। पीरपैंती के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। हम आग लगने की वजह का पता लगा रहे हैं, इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसका इलाज कराया जा रहा है।

    इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य का सिलसिला शुरू किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

    परिवार गहरी नींद में सोया था- स्थानीय ग्रामीण

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार खाना खाकर सोए हुए थे। इस बीच, आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा परिवार इसकी भेंट चढ़ गया। गौतम यादव अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। Bihar पुलिस के मुताबिक थोड़ा बेहतर होते ही उसका बयान दर्ज कर लिया जाएगा। उसके बाद ही आग लगने के कारणों का कुछ पता चल सकेगा।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this