भारतीय पुरुष टीम के पूर्व बल्लेबाज ओपनर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आज यानी 14 अक्टूबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने साल 2000 में इंटरनेशनाल क्रिकेट में डेब्यू किया था। गौतम गंभीर ने 242 इंटरनेशनल मैच में 10324 रन बनाए हैं। वे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत को दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। गौतम गंभीर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टी20 विश्व कप 2007 को जिताया था। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की शानदार पारी खेली थी।
गंभीर ने 2011 में हुए वनडे विश्व कप के फाइनल में भी शानदार पारी खेली थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 97 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। गंभीर दो विश्व कप के फाइनल में मैच जिताने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नाम टेस्ट में भी अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। वे पांच टेस्ट मैचों में लगातार शतकीय पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। गंभीर ने यह कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में खेली गई टेस्ट सीरीज में किया था। उन्होंने 2009 से लेकर 2010 जनवरी तक खेले गए पांच टेस्ट मैचों में पांच शतक जड़ा था। गंभीर के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने लगातार 6 टेस्ट मैच में शतक जड़े हैं।
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कप्तानी में भी कमाल किया हैं। वे IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तान रह चुके है। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार IPL का खिताब जीता है। केकेआर की टीम ने साल 2012 और 2014 में IPL का खिताब जीता था। पिछले सीजन में उन्हें केकेआर का हेड कोच बनाया गया था। गंभीर के कोच बनने के बाद केकेआर ने फिर से IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। गैतम गंभीर फिलहाल भारतीय पुरुष टीम के हेड कोच हैं।
गंभीर की सियासी पारी
गौतम गंभीर ने सियासत की दुनिया में भी हाथ आजमाया है। गंभीर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को हराया था।
गौतम गंभीर को 2008 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2019 में इन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।


