Ind vs Ban: 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे भारत और बांग्लादेश के तीन T20 मैचों की सीरीज़ खेली जानी है। जिसको लेकर टीम की घोषणा की जा चुकी है। टीम में पंत को जगह नहीं दी गई है जबकि तूफ़ानी गेंदबाज़ मयंक यादव ने टीम में जगह बनाई है। पढ़िए पूरी ख़बर –
Ind vs Ban: टेस्ट श्रृंखला के बाद भारत बनाम बांग्लादेश के बीच तीन T-20 मैचों की सीरीज़ खेली जानी है। भारतीय टीम की कप्तानी की कमान मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव के हाथों में दी गई है।
Ind vs Ban: 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले T20 मैचों (Ind vs Ban) के लिए टीम की घोषणा की जा चुकी है। भारतीय टीम में बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं। पहले जान लीजिए कि भारतीय टीम की ज़िम्मेदारी किन खिलाड़ियों के कंधे पर है।
बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैच के लिए भारत की टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव। (Ind vs Ban)
पंत बाहर, संजू, जितेश अंदर –
भारतीय टीम में ऋषभ पंत का नाम शामिल नहीं है। गौरतलब है कि पंत टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वॉड का अहम हिस्सा रहे। ये बात भी कही जा रही है कि पंत को टेस्ट सीरीज़ के बाद आराम दिया गया है। बांग्लादेश के ख़िलाफ़ T20 सीरीज़ के लिए टीम के सिलेक्टर्स ने संजू सैमसन और जितेश शर्मा पर भरोसा जताया है। दोनों प्लेयर्स पर खुद को साबित करने का दबाव होगा।
तीन स्पिनर, तीन पेसर, तीन ऑलराउंडर
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भारतीय टीम में तीन स्पिनर, तीन पेसर, तीन ऑलराउंडर को जगह मिली है।
भारतीय टीम में रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर के रूप में तीन स्पिनर्स को शामिल किया गया है।
अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नए चेहरे मयंक यादव के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। मयंक यादव 157 किमी की रफ़्तार के आईपीएल में गेंदबाजी करने के बाद वे सिलेक्टर की नज़र में आए।
वहीं हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं। ये तीनों टीम के ऑलराउंडर के रूप में टीम के साथ मौजूद रहेंगे।


