महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, इस बीच एक बड़ा विवाद सामने आया है। बीजेपी ने Supriya Sule और नाना पटोले के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने Supriya Sule और बिटकॉइन डीलर गौरव मेहता की बातचीत का एक ऑडियो जारी किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर बिटकॉइन के जरिए 235 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया है।
सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आरोपों का समर्थन करते हुए तीन ऑडियो क्लिप भी जारी किए। बीजेपी इस ऑडियो क्लिप को सुले और पटोले के बीच बिटकॉइन घोटाले के सबूत के रूप में प्रस्तुत कर रही है।
Supriya Sule ने भेजा मानहानि का नोटिस
Supriya Sule ने बिटकॉइन मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वह यह देखकर “हैरान” हैं कि बीजेपी इस स्तर तक गिर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार है। बीजेपी इस तरह की राजनीति से चुनावों में अपनी हार को छुपाने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि सुप्रिया सुले ने इस विवाद के बाद बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी को मानहानि का नोटिस भेज दिया है।
बिटकॉइन वाले ऑडियो में Supriya Sule की अवाज- अजित पवार
वोटिंग से पहले बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। बीजेपी नेता ने महाराष्ट्र चुनाव में क्रिप्टोकरेंसी डीलिंग से मिले कैश का इस्तेमाल किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल ने भी आरोप लगाया कि क्रिप्टोकरेंसी डीलिंग से मिलने वाले कैश का उपयोग महाराष्ट्र चुनाव में हो रहा है।
अजित पवार ने मीडिया को बताया कि बिटकॉइन वाले ऑडियो में बहन सुप्रिया सुले की ही आवाज है। वहीं, शरद पवार ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि रविंद्र नाथ पाटिल ने आरोप लगाए हैं, वह कई महीनों तक जेल में रहा है और उस व्यक्ति को साथ लेकर झूठे आरोप लगाना, यह सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है।
कैश कांड बनाम बिटकॉइन बना चुनावी मुद्दा
महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले कैश कांड बनाम बिटकॉइन बम के इस खुलासे से महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन परेशानी में हैं। महाराष्ट्र चुनाव में करप्शन एक बड़ा मुद्दा बनता हुआ दिख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इससे नुकसान किस पार्टी का होता है।
महाविकास अघाड़ी के नेता बीजेपी के नेता विनोद तावड़े के कैश कांड का वीडियो वोटरों के मोबाइल तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए है। विपक्ष ने देख रहा है न विनोद… और बीजेपी के सेफ में क्या है…जैसे चुनावी फंडे को अपनाया है। विपक्ष कैश कांड को भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है। दूसरी ओर बीजेपी बिटकॉइन के मुद्दे पर वोटर्स को लुभाने में लगी हुई है।


