More
    HomeNationalMaharashtra: होटल में पैसे बांट रहे थे Vinod Tawde! दर्ज हुई FIR

    Maharashtra: होटल में पैसे बांट रहे थे Vinod Tawde! दर्ज हुई FIR

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव Vinod Tawde पर पैसे बांटने के आरोप लगाए हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

    BVA के विधायक क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले Vinod Tawde पैसे बांटने आए हुए थे। इसके बाद Vinod Tawde को पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में BVA के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और जमकर हंगामा काटा। हालांकि, बीजेपी के दिग्गज नेता तावड़े ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

    Vinod Tawde ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

    विनोद तावड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नालासोपारा के विधायकों की एक बैठक चल रही थी। मतदान के दिन के लिए आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीनों को कैसे सील किया जाएगा और अगर कोई आपत्ति करनी है तो कैसे किया जाएगा। मैं उन्हें इसके बारे में बताने के लिए वहां गया था। BVA के कार्यकर्ताओं, क्षितिज ने सोचा कि हम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग और पुलिस को जांच करने दें, मैं 40 साल से पार्टी में हूं, पूरी पार्टी मुझे जानती है। फिर भी मेरा मानना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।”

    होटल को किया गया सील

    इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मुंबई के विवांता होटल में विनोद तावड़े और स्थानीय नेता राजन नाइक को BVA के कार्यकर्ताओं ने घेर रखा है। इस दौरान बीजेपी और BVA के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा भी हुआ। फिलहाल, कई पुलिस अधिकारी होटल में मौजूद हैं। स्थित तनावपूर्ण होने के चलते होटल को सील कर दिया गया है।

    पैसा फेंक, इलेक्शन कमीशन तमाशा देख- प्रियंका चतुर्वेदी

    बीजेपी नेता विनोद तावड़े के वायरल वीडियो पर शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक पैसा फेंक, इलेक्शन कमीशन तमाशा देख, जनता अब देगी तमाचा एक।

    कांग्रेस ने भी Vinod Tawde पर किया हमला

    कांग्रेस ने भी विनोद तावड़े के वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र के एक होटल में पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं। विनोद तावड़े बैग में पैसे लेकर गए थे और वहां पर लोगों को बुला-बुलाकर पैसे बांट रहे थे।

    ये खबर जब जनता को पता चली तो भारी हंगामा हो गया। पैसों के साथ विनोद तावड़े के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में वोटिंग होने वाली है, उससे ठीक पहले बीजेपी के नेता पैसों के दम पर चुनाव को प्रभावित करने में लगे हैं। इसमें कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े-बड़े नेता तक शामिल हैं। चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...