More
    HomeNationalBJP ने हरियाणा के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, विनेश के सामने...

    BJP ने हरियाणा के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, विनेश के सामने दंगल में कौन?

    Published on

    spot_img

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने कुछ दिन पहले ही 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

    हरियाणा चुनावों में कई राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार जीत के लिए दम दिखा रहे हैं। लेकिन हरियाणा का महामुकाबला बीजेपी (BJP) और कांग्रेस के बीच होता दिखाई दे रहा है। हरियाणा विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इनमें से एक सीट पर सबकी नजर है।

    अभी हाल ही में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कांग्रेस को ज्वाइन किया है। कांग्रेस (Congress) में आते ही पार्टी ने उन्हें टिकट भी दे दिया। विनेश फोगाट हरियाणा के जुलाना से चुनाव लड़ रही है। वहीं, बीजेपी ने भी जुलाना से अपना कैंडिडेट फाइनल कर दिया है। बीजेपी की तरफ से कैप्टन योगेश बैरागी जुलाना से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कैप्टन योगेश बैरागी (Captain Yogesh Bairagi) कौन हैं? आइए बताते हैं.

    कैप्टन योगेश बैरागी सफीदों के रहने वाले हैं। योगेश बैरागी बीजेपी युवा मोर्चा की हरियाणा इकाई के अपाध्यक्ष हैं। उनकी उम्र 35 वर्ष है। राजनीति में आने से पहले वो एक एयरलाइंस में सीनियर पायलट रहे चुके हैं। कोविड महामारी के दौरान वो वंदे भारत मिशन का हिस्सा रहे हैं। उनका कहना है कि वो प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से प्रभावित हो कर ही राजनीति में आए हैं।

    हरियाणा की जुलाना (Julana) सीट की बात करें तो पिछले पांच चुनावों में दो बार कांग्रेस, दो बार इंडियन नेशनल लोकदल और एक बार जननायक जनता पार्टी जीती है। साल 2019 में इस सीट से जननायक जनता पार्टी के अमरजीत सिंह ढांडा जीते थे। उससे पहले इनेलो को जीत मिली थी। जुलाना सीट पर साल 2005 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। ऐसे में देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस बार, इस हाई प्रोफाइल सीट पर जीत का झंडा कौन गाड़ता है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this