More
    HomeNationalJharkhand Election: आदिवासियों का हक छीन रही कांग्रेस - PM Modi

    Jharkhand Election: आदिवासियों का हक छीन रही कांग्रेस – PM Modi

    Published on

    spot_img

    झारखंड में PM Modi ने गढ़वा और चाईबासा में रैलियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बीजेपी की सरकार बनने पर 3 लाख पदों पर भर्ती निकालने का वादा किया।

    झारखंड में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के गढ़वा और चाईबासा में जनसभाओं को संबोधित किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आदिवासियों का आरक्षण छीनने और उसे अपने “वोट बैंक” को सौंपने का प्रयास करने का आरोप लगाया। चाईबासा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उन लोगों की पूजा करती है जिन्हें दूसरों ने नकार दिया है।

    मोदी ने कहा- “बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित किया था, लेकिन नेहरू जी ने इसका विरोध किया था। गांधी परिवार ने नेहरू के बाद सत्ता पर काबिज होने तक आरक्षण का विरोध किया। अब एक बार फिर उन्होंने खुलेआम घोषणा की है कि वे आदिवासियों के लिए आरक्षण खत्म कर देंगे। वे आदिवासियों के आरक्षण को छीन लेंगे और इसे अपने वोट बैंक को सौंप देंगे।”

    हेमंत सरकार घुसपैठियों का समर्थन करती है- PM Modi

    PM Modi ने गढ़वा की रैली में हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार घुसपैठियों का समर्थन करती है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर ऐसी ही हालत रही तो झारखंड के आदिवासी सिमट जाएंगे। पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी ने वोट पान के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को पूरे राज्य में बसा रहे हैं।

    त्योहारों पर सरकार को कर्फ्यू लगाना पड़ता है

    पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में जेएमएम-आरजेडी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे पर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि जब स्कूलों में सरस्वती वंदना तक पर रोक लगने लगे तो पता चलता है कि खतरा कितना बड़ा है।

    उन्होंने आगे कहा कि जब त्योहारों पर पत्थरबाजी होने लगे, माता दुर्गा को भी रोक दिया जाए। सरकार को कर्फ्यू लगाना पड़े तब पता चलता है कि स्थिति कितनी खतरनाक है।

    PM ने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश की गठबंधन सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, विधायक हो या फिर सांसद हो, ऐसा कोई बचा नहीं जिन पर पिछले पांच सालों में भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है। भ्रष्टाचार, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी को सबसे ज्यादा दुखी करता है।

    बीजेपी की सरकार बनी तो 3 लाख सरकारी पदों पर करेंगे भर्ती- PM Modi

    प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो 3 लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरेंगे। पीएम ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर राज्य में विकास कार्यों के तेजी से किया जाएगा। साथ ही केंद्र की योजनाओं का लाभ भी राज्य के लोगों को तेजी से मिलेगा।

    झारखंड रोटी-बेटी-माटी की पुकार

    PM Modi ने कहा कि राज्य में हर तरफ “रोटी-बेटी-माटी की पुकार झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार” नारा गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि देश और झारखंड अगले 25 साल में नई ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने झारखंड के विकास में भाजपा-एनडीए की सरकार की भूमिका को अहम बताया है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...