More
    HomeNationalप्रदेशHemant Soren का बीजेपी पर पलटवार! पूछा- शेख हसीना का हेलीकॉप्टर क्यों...

    Hemant Soren का बीजेपी पर पलटवार! पूछा- शेख हसीना का हेलीकॉप्टर क्यों उतरने दिया?

    Published on

    spot_img

    Hemant Soren ने बीजेपी के बांग्लादेशी घुसपैठियोंं का समर्थन करने वाले आरोप पर पलटवार किया है।

    झारखंड में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। इंडिया और एनडीए गठबंधन एक दूसरे पर हमलावर है। इसी क्रम में बीजेपी झारखंड के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है।

    हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। साथ ही उनका समर्थन करने वाली पार्टियों का पंजीकरण रद्द करने की मांग की है। हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव से पहले संथाल परगना क्षेत्र का दौरा करेंगे और दो जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

    झामुमो घुसपैठियों के पक्ष में बोल रहा है- हिमंता बिस्वा सरमा

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झामुमो कथित घुसपैठियों के पक्ष में बोल रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने घुसपैठियों के खिलाफ बोलने पर मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इसका मतलब है कि झामुमो घुसपैठियों के समर्थन में बोल रहा है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर मैं घुसपैठियों के खिलाफ बोलता हूं तो झामुमो को मेरा समर्थन करना चाहिए। नहीं तो झामुमो घुसपैठियों की पार्टी के रूप में जाना जाएगा।

    घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए सख्त कानून लाएंगे- अमित शाह

    हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रांची में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि Hemant Soren सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देती है। साथ ही उन्होंने दावा किया था झारखंड में आदिवासी आबादी घट रही है और राज्य की जनसंख्या तेजी से बदल रही है।

    अमित शाह ने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह झारखंड में घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के साथ-साथ उन्हें बाहर निकालने के लिए एक सख्त कानून लाएगी।

    शेख हसीना के हेलीकॉप्टर को क्यों उतरने दिया- CM Hemant Soren

    झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने गढ़वा विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि क्या आपने बांग्लादेश के साथ कोई आंतरिक व्यवस्था की है? मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपने शेख हसीना के हेलीकॉप्टर को यहां उतरने की अनुमति क्यों दी? आप ने किस आधार पर उन्हें शरण दी है?

    केंद्र सरकार का काम है घुसपैठ को रोकना

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए Hemant Soren ने सवाल किया कि झारखंड में उत्पादित बिजली केंद्र सरकार बांग्लादेश को क्यों देती है। सीएम ने कहा कि बिजली संयंत्रों से होने वाले प्रदूषण से राज्य के लोगों को जूझना पड़ता है और बिजली बांग्लादेश को दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठ को रोकने का काम केंद्र सरकार का है। राज्य सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

    दो चरणों में होगा विधानसभा का चुनाव

    आपको बता दें कि झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...