More
    HomeNationalJharkhand Election: JMM और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, RJD नाराज!

    Jharkhand Election: JMM और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, RJD नाराज!

    Published on

    spot_img

    Jharkhand Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं।

    झारखंड चुनाव में एक तरफ सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक है, वहीं दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन ने भी कमर कस ली है। झारखंंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज घोषणा की है कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। बची हुई 11 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल, सीपीएम और उनके सहयोगी चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी गठबंधन में शामिल सहयोगी पार्टियों के नेताओं के साथ बातचीत चल रही है। जल्द ही आरजेडी और सीपीआई माले से बातचीत से यह भी साफ हो जाएगा कि कांग्रेस और जेएमएम किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीएम सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मौजूदगी में सीट शेयरिंग की घोषणा की है।

    सीट शेयरिंग का फैसला एकतरफा लिया गया है- मनोज झा

    झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election) में सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी काफी नाराज है। आरजेडी के सांसद मनोज झा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम आपके सामने एक खास वजह से आए हैं। आप देख सकते हैं कि हमारा पूरा नेतृत्व हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आग्रह पर यहां आया है।”

    मनोज झा ने कहा कि सीट शेयरिंग में एकतरफा फैसला लिया गया है। अलग-अलग जिलों में हमारी मौजूदगी बहुत मजबूत है, हम अपने गठबंधन के साथियों से आग्रह करेंगे कि वे उसी हिसाब से फैसला लें।

    उन्होंने कहा, “हमारे प्रभारी यहां हैं, हमारे प्रदेश अध्यक्ष यहां हैं और कल से हमारे नेता तेजस्वी भी खुद यहां हैं। सबके होने के बावजूद अगर आपने गठबंधन की प्रकिया में हमें शामिल नहीं किया तो यह दुख की बात है। आज जो बैठक हुई, उसमें हमने 15 से 18 ऐसी सीटों की पहचान की है जिसे हम अकेले भी भाजपा को हराने में सक्षम हैं।”

    आपको बता दें कि नंवबर में झारखंड में विधानसभा का चुनाव (Jharkhand Election) होने वाला है। चुनाव आयोग झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराएगा। पहले चरण का मतदान 13 नंवबर को होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नंवबर को होना है। झारखंड चुनाव का रिजल्ट 23 नंवबर को घोषित किया जाएगा।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this