आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ ने बड़े धूमधाम के साथ सिनेमाघरों में कदम रखा था। 11 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म का सामना राज कुमार राव (Raj Kumar Rao) की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के साथ हुआ था।
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार घटता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जिगरा’ ने अपने पहले बुधवार को केवल 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिंदी भाषी दर्शकों के बीच इस फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी केवल 9.50 फीसदी रही। जिगरा ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 21.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जिगरा को वासन बाला ने निर्देशित किया है।
इस फिल्म में एक भाई-बहन की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें आलिया भट्ट और वेदांग रैना ने मुख्य किरदार निभा रहे हैं। आलिया ने सत्या नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो अपने भाई अंकुर को निर्दोष साबित करने के लिए जेल से बचाने की कोशिश करती है।
‘जिगरा’ का बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से मुकाबला हुआ था। राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) की फिल्म ने आलिया भट्ट की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।
राज कुमार राव की फिल्म ने कितना कमाया?
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ आलिया भट्ट की जिगरा को पछाड़ने में कामयाब हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Raj Kumar Rao की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने अपने पहले बुधवार को ₹1.85 करोड़ की कमाई की। 16 अक्टूबर को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.7 फीसदी रही।
इसके साथ, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का कुल कलेक्शन अब 25.15 करोड़ रुपए हो गया है। राजकुमार (Raj Kumar Rao) और तृप्ति के अलावा फिल्म के सहायक कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाएं है। सहायक भूमिकाओं में विजय राज, मल्लिका शेरावत, मस्त अली, अर्चना पूरन सिंह, मुकेश तिवारी, अर्चना पटेल, राकेश बेदी, टीकू तल्सानिया और अश्विनी कालसेकर भी शामिल हैं।
वेदांग रैना हैं अच्छे कलाकार- आलिया
हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपने सह-कलाकार वेदांग रैना की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वेदांग ने उन्हें रणवीर सिंह की याद दिलाई। आलिया और रणवीर सिंह ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘गली बॉय’ में एक साथ काम किया था। आलिया ने कहा, “वेदांग शानदार काम करते हैं, वह अद्भुत हैं। मुझे नहीं लगता कि वह जानते हैं कि वह कितने अच्छे हैं।
मैंने उन्हें एक सीन के दौरान कहा था, जब वह रो रहे थे, कि अच्छी बात है कि तुम ‘अच्छी तरह रोते’ हो और यह एक हिंदी फिल्म हीरो के लिए अच्छा है। आलिया ने यह भी कहा, “उनका समर्पण और अपने काम के प्रति फोकस बहुत सराहनीय है। वे अपनी खुद की एक पहचान रखते हैं। वह बहुत खूबसूरती से गाते भी हैं।
आपको बता दें कि ‘जिगरा’ में आकांक्षा रंजन कपूर और मनोज पाहवा ने भी एक्टिंग की हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर और आलिया भट्ट ने अपने-अपने बैनर्स धर्मा प्रोडक्शन और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन के तहत किया है। यह फिल्म आलिया का दूसरा प्रोडक्शन वेंचर है, इससे पहले उन्होंने 2022 में ‘डार्लिंग्स’ फिल्म का निर्माण किया था।


