More
    HomeNationalBPSC: बिहार में बंपर बहाली! 1964 पदों पर होगी भर्ती

    BPSC: बिहार में बंपर बहाली! 1964 पदों पर होगी भर्ती

    Published on

    spot_img

    जो युवा सिविल सेवा के जरिए अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य सिविल सेवा के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती निकाली है।

    BPSC की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (70th Combined Competitive Examination) के लिए विज्ञापन जल्द जारी होने वाला है। इसके तहत 1964 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    बताया जा रहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के इतिहास में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ये सबसे बड़ी वैकेंसी है।

    BPSC की वेबसाइट पर भर्ती का विज्ञापन आगामी नवंबर में जारी किया जाएगा। 1964 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 799, महिलाओं के लिए 640 पद, स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए 34 और दिव्यांगों के लिए 66 पद हैं।

    प्रारंभिक परीक्षा इस साल दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी। मुख्य परीक्षा अगले साल फरवरी के अंतिम और मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

    BPSC के चेयरमैन परमार रवि मानुभाई ने बताया कि अंतिम चयन प्रक्रिया अगले साल अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

    मुख्य परीक्षा के लिए पदों के अनुपात में 10 गुना अभ्यर्थी शामिल होंगे। इंटरव्यू के लिए लगभग 5000 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

    प्रारंभिक परीक्षा में 1-1 नंबर के 150 प्रश्न होंगे। एक गलत उत्तर के बदले एक-तिहाई अंक काटा जाएगा।

    फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

    मुख्य परीक्षा के 900 अंक और इंटरव्यू के 120 अंक यानी कुल 1020 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी।

    BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 1964 पदों के लिए करीब 8 से 10 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन आने की संभावना है।

    परीक्षा का पैटर्न 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तरह रहने की उम्मीद है।

    इन पदों पर होगी भर्ती:-

    वरीय उप समाहर्ता/अनुमंडल पदाधिकारी200
    पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा)136
    राज्य कर सहायक आयुक्त (बिहार राजस्व सेवा)168
    विभिन्न विभाग में174
    ग्रामीण विकास पदाधिकारी393
    राजस्व अधिकारी287
    आपूर्ति निरीक्षक233
    प्रखण्ड एससी/एसटी कल्याण पदाधिकारी125
    विभिन्न विभाग में248

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...