More
    HomePublic TopCareer Mantra: लाइफ़ में सक्सेस पाना है तो सुधार लीजिए ये कमियां,...

    Career Mantra: लाइफ़ में सक्सेस पाना है तो सुधार लीजिए ये कमियां, नहीं रुकेगी तरक्की!

    Published on

    spot_img

    Career Mantra: जीवन में जब हम बड़े हो रहे होते हैं तो हमारे अंदर कुछ खूबियां और कुछ कमियां स्वाभाविक रूप से होती है। जिन पर काम करके हम अपने व्यक्तित्व में निखार ला सकते हैं। जिससे जीवन में ग्रोथ मिलती है और सक्सेस के चांसेस काफ़ी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी ऐसी कमियां हैं जो जिनको दूर कर के हम चांदी सा चमक सकते हैं।

    Career Mantra: कहते हैं कुछ आदतें समय रहते सुधार लेनी चाहिए नहीं तो आदतें समय का चक्र बिगाड़ देती हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी भी कहा करते थे कि “हम वर्तमान में रहकर अपना भविष्य नहीं सुधार सकते, लेकिन अपनी आदतें ज़रूर सुधार सकते हैं। और निश्चित ही हमारी आदतें हमारा भविष्य सुधार देती हैं।”

    आदत इंसान की सबसे अच्छी दोस्त और सबसे बुरी दुश्मन कहलाती हैं। ये व्यक्ति को या तो संवार देते हैं या तबाह कर देते हैं। इसलिए हमें अपनी आदतें ठीक रखनी चाहिए। अपनी आदत और विचारों का ख़्याल रखना चाहिए। आइए कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जानते हैं जिनके समय रहते सुधार लेने से व्यक्तितत्व में चार-चांद लगाया जा सकता है, नहीं तो यहीं आदतें इंसान को कहीं का नहीं छोड़ती हैं।

    • टालमटोल करने से बचें

    कबीर दास बहुत पहले कह गए हैं कि –

    काल करे सो आज कर, आज करे सो अब
    पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब

    यानी जीवन में टालमटोली करने से बचें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे बड़ी बाधा काम को टालमटोल करने की ही होती है। जो काम जब किया जाना है, उसे तभी पूरा करें और टालें नहीं। इससे आप में आत्मविश्वास पैदा होगा। इससे बचने का एक तरीका ये भी है कि अपने लिए डेडलाइन तय करें और गोल ऐसे रखें जो अचीव किए जा सकें। मोटिवेशनल स्पीकर बताते हैं कि ऐसा कोई भी काम कभी ना टालें जिसे करने में आपको 5 मिनट से कम का समय लगता हो।

    टालमटोली रोकने की शुरुआत ऐसा करने से शुरु कर सकते हैं।

    • मल्टीटास्किंग से बचें

    वैसे तो मल्टीटास्किंग अच्छी चीज़ मानी गई है। लेकिन कई बार इससे बचना चाहिए। एक समय पर एक ही काम करें और फोकस्ड होकर पूरे कॉन्सनट्रेशन के साथ करें। इससे काम में मन लगता था। इसे ठीक से पूरा करने के बाद ही अगला स्टेप उठाएं।

    • टाइम मैनेजमेंट नहीं कर पाना

    जीवन में सबसे मूल्यवान चीज़ अगर कुछ है तो वो है समय। बड़े-बुजुर्ग तो ये भी कहते हैं कि समय सबसे बलवान है। इसलिए समय का सम्मान और समय का मैनेजमेंट इंसान को आना चाहिए। अगर आप टाइम मैनेज नहीं कर पा रहे हैं तो फौरन इस पर विचार कीजिए, अपनी प्राथमिकताएं तय कीजिए और इस पर काम करना शुरू कर दीजिए। समय चले जाने पर जीवन में अफ़सोस के सिवा कुछ नहीं बनता।

    जो लोग पुअर टाइम मैनेजमेंट का शिकार होते हैं, वे कभी गोल पूरे नहीं कर पाते। और जीवन में निराशा हाथ लगती है। इसके लिए एक बढ़िया शेड्यूल बनाएं और उसे पूरा करें। कुछ को पीछे ना रखें। अपने आप के साथ समझौता करने से बचें।

    • सोशल मीडिया से बनाएं दूरी

    आज के इस दौर में निराशा, असंतोष और आलस का एक कारण ये भी है कि लोग पूरा दिन सोशल मीडिया में लगे रहते हैं। जिस तरह नशे की लत होती है, चाय की लत होती है ठीक वैसे ही आजकल लोगों को फ़ोन और सोशल मीडिया की लत लगी है। ये ख़तरनाक है। इससे निश्चित दूरी रखनी चाहिए, अपने बाउंडरी सेट कर लें।

    इसको डिज़ाइन ही ऐसे किया गया कि जो आपके पसंद होगा वहीं दिखाता चला जाएगा। कब 5 मिनट की जगह 50 मिनट हो जाएगा, आपको पता भी नहीं लगेगा। कहा भी जाता है कि अपने आप को ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द रखना चाहिए जो आपके ये भूलने में मदद कर पाएं कि आपके पास एक फ़ोन भी है।

    सोशल मीडिया से दूरी बरतें। एक प्रकार का एडिक्शन है जो सिवाय आपको डिस्ट्रैक करने के कुछ नहीं करता। इससे दूर रहें या टाइट टाइम बाउंडेशन के साथ ही इसका इस्तेमाल करें।

    • पॉजिटिव माइंडसेट का न होना

    आज की मौजूदा दुनिया में सबसे ज़्यादा मेंटल हेल्थ के मरीज पाए जा रहे हैं। कोई अपने रिलेशनशिप से परेशान है, कोई काम से, तो कोई पढ़ाई या नौकरी के बोझ तले दबा है। मुश्किल हर किसी के जीवन में है, ज़रूरत हो तो बस पॉजिटिव माइंडसेट की। जोकि अधिकांश लोगों में नहीं होता है। जिसके कारण वे अवसाद का शिकार हो जाते हैं। कहीं भटक जाते हैं। या नशे का सहारा लेने लगते हैं।

    ओवरथिंकिंग का कोई इलाज नहीं है। इसलिए जितना हो सके इससे बचें। ये शरीर और दिमाग का दीमक है। बेहतर होगा कि फेलियर के डर को दिल से निकाल दें और केवल अपना बेस्ट देने पर फोकस करें। खुश रहा करें। संगीत सुनें। किताबें पढ़ें। अच्छे दोस्तों से मिलें। अच्छा खाएं, अच्छी नींद लें। लोगों से बातें करें। फ़िल्में देखें। खेल-कूद भी करें और साफ़ सुखरा रहें। 

    जंक फूड से प्यार

    अच्छे दिमाग के लिए अच्छी सेहत का होना बहुत ज़रूरी है। डॉक्टर सलाह देते हैं ‘Eat to fuel your body..Not to feed your emotions.’

    इसी तरह अच्छी सेहत के लिए सही खाना आवश्यक है। इसे देखते हुए हेल्दी ईटिंग हैबिट्स अपनाएं और जंक फूड से जहां तक हो सके दूर रहें। खूब पानी पिएं, दाल-सब्जियां, दही, अंडा, फल खाएं और शरीर का ध्यान रखें। फिजिकल एक्टिविटी को भी किसी न किसी रूप में अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

    सेहत सही रहेगा तो सब सही रहेगा। इसका बेहद ध्यान रखिए।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...