More
    HomePublic TopHealth and Lifestyle: रात में देर तक जागते हैं तो हो जाइए...

    Health and Lifestyle: रात में देर तक जागते हैं तो हो जाइए सावधान…नहीं तो हो सकती है ये बीमारी

    Published on

    spot_img

    Health and Lifestyle: अगर आपको भी देर रात तक जागने और सुबह देर से उठने की आदत है तो सावधान हो जाइए। एक स्टडी के अनुसार रात को देर से सोने और देर से उठने से डायबिटीज (Diabetes) टाइप 2 का ख़तरा हो सकता है।

    पढ़िए पूरी ख़बर –

    Health and Lifestyle: नींद शरीर और स्वास्थ्य की सबसे अहम ज़रूरतों में से है। नींद में भी अच्छी, गहरी और समय पर ली गई नींद। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में काम-धाम, पढ़ाई-करियर के चक्कर में लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है, और यदि होती भी है तो समय से नहीं होती। नई नस्ल के लोग तो और भी नींद के साथ ना केवल लापरवाही करते हैं बल्कि खिलवाड़ भी।

    आपको सोशल मीडिया पर तो नींद के समय और कमी से जुड़े कई मीम मिल जायेंगे। ये कहना भी ग़लत नहीं होगा कि अंधाधुंध तकनीक़ के इस मुश्किल दौर में लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती क्योंकि वे फ़ोन चलाते हैं…फ़ोन चलाते हैं इसलिए नींद नहीं आती!!

    बहरहाल, आपको ये जानकर हैरत हो सकती है कि देर से सोने की ये आदत आपको डायबिटीज 2 (Diabetes type 2) का शिकार बना सकती है।

    डायबिटीज टाइप 2 का खतरा-

    देर तक जागने वाले लोग जिन्हें बोलचाल की भाषा में ‘नाइट आउल (Night Owl)’ भी कहते हैं, उनमें शुगर की बीमारी का ख़तरा बढ़ जाता है। हाल ही में नीदरलैंड में कराई गई एक स्टडी में कहा गया गया है कि रात को देर से सोने वाले लोगों को सुबह जल्दी उठने वालों की तुलना में डायबिटीज 2 का 46 फीसदी ज्यादा रिस्क होता है।

    दरअसल नींद की खराब क्वालिटी के साथ साथ ग़लत लाइफ़स्टाइल डायबिटीज के रिस्क को बढ़ाती हैं। नीदरलैंड्स में कराई गई इस स्टडी में पांच हजार ऐसे लोगों को शामिल किया गया जिनका वजन अधिक था।

    इन लोगों को तीन भागों में बांटा गया। पहला, जल्दी उठने वाले (अर्ली क्रोनोटाइप), दूसरा औसत समय (मिडिल क्रोनोटाइप) पर उठने वाले और तीसरा देर से उठने (लेट क्रोनोटाइप) वाले। जानकारी के लिए बताते चलें कि दें कि इस स्टडी की फाइंडिंग को यूरोपीय संघ की बैठक में भी दिखाया जाएगा।

    पड़ सकते हैं लेने के देने

    नींद के साथ इंसाफ़ ना करने पे शरीर को लेने के देने भी पड़ सकते हैं। नींद आपके लिए नेचुरल बूस्टर का काम करती है। इस से आप फ्रेश और एक्टिव भी फील करते हैं। समय से नींद ना पूरा करने की स्थिति में शरीर में थकान, दर्द, एनर्जी की कमी, भूलने की आदत तो रहती ही है।।साथ ही इससे नई-नई बीमारियों को भी न्योता मिलता है।

    रिसर्च के अनुसार देर रात तक जागने और देर से उठने की रेगुलर आदत के कारण बायो क्लॉक गड़बड़ हो जाती है जिससे इनके शरीर में टाइप 2 डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म संबंधी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। साथ ही रात में देर से सोने पर होने वाली परेशानियों में हाई बीएमआई, बैली फैट, फैटी लिवर और आंत में फैट जमना शामिल हैं। जिससे कई बार इंसान की जान भी चली जाती है।

    Health and Lifestyle: इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि रात की नींद समय से पूरी करें। ताकि देह और दिमाग दोनों को भरपूर आराम मिले और आप फिट एंड एक्टिव रह सकें।

    रात को अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये उपाय – (Health and Lifestyle)

    • सोने से पहले हाथ-पैर और चेहरा साफ़ कर के सोए। इस से आप हल्का और फ्रेश फील करेंगे।
    • सोने वक़्त एकदम ढीले कपड़े पहनें।
    • सोने से पहले किसी पसंद के दोस्त से बात करके सो सकते हैं। इससे दिमाग में हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होता है और नींद अच्छी आती है।
    • कोशिश करें कि सोने से पहले मोबाइल या स्क्रीन से दूरी बना लें। किताब पढ़ सकते हैं, या गाने सुन सकते हैं। कुछ देर खुली हवा में टहल कर आ सकते हैं।
    • सोने से पहले बालों में तेल का मसाज कर के सोने से भी गहरी नींद आती है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...