केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई। कैबिनेट बैठक में PM Vidyalaxmi योजना को मंजूरी दे दी है।
PM Vidyalaxmi योजना के तहत केंद्र सरकार उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को 7.5 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराएगी। इस लोन की 75 फीसदी क्रेडिट गारंटी केंद्र सरकार देगी। PM Vidyalaxmi लोन का फायदा सिर्फ उसी परिवार के बच्चे उठा पाएंगे, जिनकी सालाना आमदनी 8 लाख रुपए तक होगी। 3 फीसदी का ब्याज सब्सिडी के तहत 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। आपको बता दें कि कैबिनेट बैठक का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
22 स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा
आपको बता दें कि 4.5 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले स्टूडेंट्स को पहले से पूर्ण ब्याज में अनुदान मिलता है। PM Vidyalaxmi योजना के तहत 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार ने कहा कि इस योजना को लागू करने का उद्देश्य मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि स्टूडेंट्स बगैर किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
अश्विनी वैष्णव ने दी कैबिनेट फैसलों पर जानकारी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM Vidyalaxmi योजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वित्तीय बाधाएं किसी को हायर स्टडी से नहीं रोक सके।
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत कोई भी स्टूडेंट बैंकों, वित्तीय संस्थानों से जमानत लिए बगैर, गारंटर के सहयोग के बिना लोन लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई कर सकते हैं। इस योजना की सहायता से छात्रों को सिलेबस से जुड़े ट्यूशन फीस और दूसरे खर्चों की पूरी राशि को कवर किया जाएगा।


