More
    HomeSportsChampions Trophy 2025: दुबई में खेला जाएगा भारत का मैच, PCB ने...

    Champions Trophy 2025: दुबई में खेला जाएगा भारत का मैच, PCB ने किया कंफर्म

    Published on

    spot_img

    Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर चल रहा संशय खत्म हो गया है। भारतीय टीम का मैच दुबई में आयोजन किया जाएगा।

    ICC और PCB ने मिलकर फैसला लिया है कि भारतीय टीम के मैचों का आयोजन अब दुबई में किया जाएगा। अगर भारतीय टीम नॉकआउट तक पहुंचती है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी UAE में खेला जाएगा।

    चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का गतिरोध हुआ खत्म

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से जुड़े सूत्रों ने कहा कि भारतीय टीम का मैच दुबई में रखा जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहनसिन नकवी और यूएई के शेख नाहयान अल मुबारक के बीच शनिवार रात हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।

    UAE के शेख नाहयान और नकवी ने मिलकर इस मेगा इवेंट के लिए सभी प्रशासनिक और लॉजिस्टिक मुद्दों पर अंतिम रूप रेखा तैयार किया है। इस बैठक के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है।

    पाकिस्तान की टीम भी नहीं आएगी भारत

    ICC ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि भारतीय टीम पाकिस्तान में हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी में भाग नहीं लेगा। भारतीय टीम का मैच पाकिस्तान के बदले कही और रखा जाएगा। ICC ने आगे कहा था कि पाकिस्तान की टीम साल 2027 तक भारत का दौरा नहीं करेगी। भारत में आयोजित होने वाले सभी टूर्नामेंट्स के लिए पाकिस्तान की टीम के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाएगा।

    पाकिस्तान में खेला जाएगा सिर्फ 10 मैच

    क्रिकेट से जुड़े सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान 9 से 10 मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं फाइनल मैच लाहौर में खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम फाइनल में जगह बना लेता है तो हाइब्रिड मॉडल के तहत फाइनल मैच UAE में खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में जगह नहीं बना पाता है तो फाइनल का आयोजन पाकिस्तान में ही किया जाएगा।

    भारत और पाकिस्तान में आयोजित होने वाले सभी टूर्नामेंट में हाइब्रिड मॉडल को लागू किया जाएगा। हाइब्रिड मॉडल भारत में होने वाले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2026 के टी20 वर्ल्ड कप और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए भी लागू होगी।

    भारत सरकार ने नहीं दिया था पाकिस्तान जाने की अनुमति

    आपको बता दें कि BCCI ने सुरक्षा के कारण पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। भारत सरकार ने भी खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...