More
    HomeSportsChampions Trophy खेलने भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान, BCCI ने किया कन्फर्म...

    Champions Trophy खेलने भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान, BCCI ने किया कन्फर्म

    Published on

    spot_img

    भारतीय टीम आईसीसी Champions Trophy 2025 में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं जाएगी।

    बीसीसीआई ने आईसीसी को बता दिया है कि भारत Champions Trophy खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को बताया है कि भारत सरकार ने टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजने की सलाह दी है। भारत के इस फैसले पर PCB और ICC की तरफ से कोई औपचारिक जवाब नहीं आया है।

    फरवरी में खेला जाएगा Champions Trophy

    अब देखना दिलचस्प होगा कि PCB अब क्या कदम उठाता है? आपको बता दें कि आईसीसी Champions Trophy 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान में किया जा रहा है। इस बार 8 टीमें Champions Trophy में हिस्सा ले रही है।

    ICC ने कार्यक्रम को किया रद्द

    बीसीसीआई के इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को एक और बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने आज एक महत्वपूर्ण इवेंट को स्थगित कर दिया है। जिसके कारण टूर्नामेंट की योजना पर संशय बना हुआ है। आईसीसी आज यानी 11 नवंबर को लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक कार्यक्रम और तारीखों की घोषणा करने वाला था। लेकिन अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

    PCB ने जारी किया था ड्राफ्ट शेड्यूल

    आपको बता दें कि PCB ने कुछ महीने पहले ही ड्राफ्ट शेड्यूल को शेयर किया था। लेकिन अभी तक इस शेड्यूल की पुष्टि नहीं हो पाई है। क्रिकेट के जुड़े सूत्रों के मुताबिक, टूर्नामेंट के कार्यक्रम पर अभी भी चर्चा चल रही है और इसे सभी देशों और PCB के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

    100 दिन बाद शुरू होगा Champions Trophy

    आईसीसी के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हम अभी भी शेड्यूल पर चर्चा कर रहे हैं और इसे पुष्टि करने के बाद ही हम इसे घोषित करेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में सिर्फ 100 दिन का समय बचा हुआ है।

    टीम इंडिया के मैच यूएई में होने की संभावना

    भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले के बाद, आईसीसी और PCB अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए एक हाइब्रिड मॉडल पर विचार कर सकती है। भारत के मैच यूएई के शहरों अबू धाबी और दुबई में होने की संभावना जताई जा रही है। बाकी देशों के मैच पाकिस्तान में ही खेला जाएगा।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this