भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने ICC T20 Ranking में तीसरे स्थान पर कब्जा जमाने में कामयाब हुए हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच में T20 सीरीज चल रहा है। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा बानकर रखा हुआ है। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहें है। अर्शदीप सिंह को अच्छे परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कृत भी किया गया है। अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर अर्शदीप सिंह पहली बार ICC T20 Ranking में टॉप 10 में जगह बनाने में सफल हुए हैं।
ICC ने बुधवार को रैंकिंग अपडेट की है। ICC की रैंकिंग में अर्शदीप सिंह 16वें पायदान से छलांग लगाकर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह की पहले की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 13 थी। लेकिन 6 अक्टूबर को ग्वालियर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वे 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
अर्शदीप सिंह ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत की सात विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अर्शदीप ने 3.5 ओवर में केवल 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। उन्हें अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला था।
अर्शदीप एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं जो ICC T20 Ranking में पुरुष गेंदबाजों में टॉप 10 में शामिल हैं। वहीं इंग्लैंड के आदिल रशीद पहले स्थान पर हैं, जबकि वेस्ट इंडीज के अकील होसेन दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई एक स्थान खिसककर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने चार स्थानों की बढ़त हासिल की है। ऑलराउंडर्स की ICC T20 रैंकिंग में वे तीसरे स्थान पर वापसी करने में सफल हुए हैं। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन 253 अंक के साथ शीर्ष पर कायम हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने जून में भारत की T20 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद ऑलराउंडर चार्ट में पहला स्थान हासिल किया था।
वहीं नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी दूसरे स्थान पर कायम हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अलावा ऑलराउंडर्स की सूची में कोई भारतीय खिलाड़ी टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया है। वहीं अक्षर पटेल 11वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले T20 मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक विकेट लिया था और 16 गेंदों में 39 रन बनाए थे। जिसमें उनका वायरल नो-लुक शॉट भी शामिल था। इस प्रदर्शन के दम पर ही वे ICC T20 रैंकिंग में तीसरा स्थान पर कब्जा जमाने में सफल हुए हैं।


