More
    HomeSportsIndia vs Bangladesh 1st T20: ग्वालियर में जीत के साथ भारत की...

    India vs Bangladesh 1st T20: ग्वालियर में जीत के साथ भारत की शानदार शुरुआत

    Published on

    spot_img

    India vs Bangladesh 1st T20: भारत ने बांग्लादेश को पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। इस तरह टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

    रविवार रात खेले गए मुकाबले (India vs Bangladesh 1st T20) में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

    ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

    भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 49 गेंदें शेष रहते ही हासिल (132/3) कर लिया। टीम इंडिया ने बॉलिंग कोच Morne Morkel को बर्थडे गिफ्ट दिया।

    टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा रन (नाबाद 39) बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने भी 29-29 रन का योगदान किया।

    बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन मिराज़ ने सबसे ज्यादा (नाबाद 35) रन बनाए। हसन के अलावा नजमुल हुसैन शांतो ने भी 27 रन बनाए।

    भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती ने करीब 3 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है।

    मैच में डेब्यू कर रहे मयंक यादव एक विकेट लेने में कामयाब रहे जबकि इसी मैच में डेब्यू कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी विकेट लेने में सफल नहीं रहे।

    India vs Bangladesh 1st T20: महज 14 रन देकर तीन विकेट झटकने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर (बुधवार) को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

    हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this