More
    HomeSportsPoK नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी, टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान को लगा झटका

    PoK नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी, टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान को लगा झटका

    Published on

    spot_img

    चैंपियंस ट्रॉफी को PoK के तीन शहरों में लेकर घूमने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मंसूबों पर पानी फिर गया है। आईसीसी ने मेजबान टीम को विवादित पीओके क्षेत्र में चैंपियंस ट्रॉफी टूर करने ने मना कर दिया है।

    चैंपियंस ट्रॉफी के टूर प्रोग्राम में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के तीन शहरों को शामिल किया गया था।

    आईसीसी ने स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद में चैंपियंस ट्रॉफी के नियोजित ट्रॉफी दौरे को रद्द कर दिया है, ये क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आते हैं।

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दुबई से इस्लामाबाद भेज दिया है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस ट्रॉफी के टूर के लिए तैयार है।

    चैंपियंस ट्रॉफी के टूर का ऐलान भी हो चुका है। इसी बीच एक रिपोर्ट आ रही है कि आईसीसी ने इसमें बदलाव की मांग की है। यानी पीसीबी को ट्रॉफी के टूर के लिए तैयार किए गए शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है।

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट किया, “आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा। जिसमें स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा। 16-24 नवंबर तक ओवल में सरफराज अहमद द्वारा 2017 में उठाई गई ट्रॉफी की एक झलक देखने को मिलेगी।”

    हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार आईसीसी ने पीसीबी को PoK के हिस्से वाले क्षेत्रों में ‘ट्रॉफी टूर’ आयोजित करने से मना कर दिया है, क्योंकि बीसीसीआई ने इसे लेकर सख्त ऐतराज जताया है।

    ऐसी खबर है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों से बात की और PoK के कदम के लिए पीसीबी की निंदा की।

    भारत पहले ही पाकिस्तान का दौरा करने से इंकार कर चुका है। उसने आईसीसी को भी यह बात बता दी है। पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा है।

    इस बीच, पीसीबी इस मामले में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (सीएएस) का दरवाजा खटखटाने के विकल्प पर विचार कर रहा है, क्योंकि वे पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान में आयोजित करने पर अड़े हुए हैं।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...