More
    HomeCrimeChandigarh: रैपर बादशाह के क्लब पर क्यों फेंका गया बम? पढ़ें पूरी...

    Chandigarh: रैपर बादशाह के क्लब पर क्यों फेंका गया बम? पढ़ें पूरी खबर

    Published on

    spot_img

    Chandigarh: पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बॉलीवुड के सिंगर बादशाह के कल्ब पर देशी बम से हमला किया गया है।

    मंगलवार की सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित एक क्लब में विस्फोट से सनसनी मच गई। यह विस्फोट रात करीब 2:30 से 2:45 बजे के बीच हुआ। एक बाइक पर दो संदिग्ध सवार होकर एक निजी क्लब के पास पहुंचे। बाइक सवार ने एक क्लब पर देशी बम फेंक दिया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन विस्फोट के कारण क्लब की खिड़कियां चटक गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह हमला देशी बम से किया गया था।

    रैपर बादशाह के कल्ब पर हुआ हमला

    विस्फोट चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के डोयोर नाम और सेवीली बार एंड लाउंज के पास हुआ। दोनों क्लब एक-दूसरे से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। आपको बता दें कि सेवीली बार एंड लाउन्ज बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह का है। दोनों ही क्लबों में इस विस्फोट के कारण मामूली नुकसान हुआ है। विस्फोट के तुरंत बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा बम निरोधक दस्ते और चंडीगढ़ फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

    फॉरेंसिक टीम भी कर रही है जांच

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट संभवत: धमकी देने या फिर उगाही के उद्देश्य से किया गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इसे एक कच्चा बम हमला मानने से इनकार किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने विस्फोट के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की है। बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम विस्फोट के साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि बम किस तरह का था और इसके पीछे कौन लोग थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने के लिए सभी दिशा-निर्देशों के तहत जांच जारी रखी है।

    बीते महीने भी हुआ था बम ब्लास्ट

    इस घटना के बाद से ही चंडीगढ़ में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि यह विस्फोट चंडीगढ़ के एक पॉश इलाके में हुआ है, वहां कई प्रमुख क्लब और रेस्तरां स्थित हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    आपको बता दें कि सितंबर महीने में भी कुछ ऐसा अटैक देखने को मिला था। यहां पर सेक्टर 10 में एक कोठी पर 11 सितंबर 2024 को दो युवकों ने हैंड ग्रेनेड से अटैक किया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...