More
    HomeNationalप्रदेशChhath Puja पर सियासत! बीजेपी और AAP में क्रेडिट लेने की होड़

    Chhath Puja पर सियासत! बीजेपी और AAP में क्रेडिट लेने की होड़

    Published on

    spot_img

    दिल्ली सरकार ने छठ पूजा (Chhath Puja) के मौके पर 7 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया है।

    दिल्ली की सीएम आतिशी ने शुक्रवार को मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी और छठ पर्व (Chhath Puja) के लिए सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने को कहा।

    सीएम आतिशी ने चिट्ठी में लिखा– छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसके अनुसार, दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर 2024 को ‘छठ पूजा’ के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

    आतिशी ने यह चिट्ठी ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें।

    दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर छठ पूजा (Chhath Puja) के अवसर पर 7 नवंबर 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए फाइल आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था।

    बीजेपी ने कहा है कि उपराज्यपाल के अनुरोध के बाद दिल्ली की सीएम ने छठ पर्व के लिए छुट्टी करने का ऐलान किया। जबकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि उपराज्यपाल की चिट्ठी से पहले ही सीएम दफ्तर की तरफ से मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया गया था।

    उपराज्यपाल की तरफ से सीएम को पत्र लिखने के बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी मुख्यमंत्री से छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश दिवस घोषित करने की मांग की थी।

    गौरतलब है कि इस साल छठ महापर्व (Chhath Puja) की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय खाय से हो रही है। 6 नवंबर को खरना है जबकि 7 नवंबर को पहला अर्घ्य यानि शाम का अर्घ्य दिया जाएगा। 8 नवंबर को प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन होगा।

    दिल्ली में छठ के मौके पर अवकाश की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। हालांकि, दिल्ली में उस वक़्त आम आदमी पार्टी की सरकार थी लेकिन दिल्ली बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और सांसद मनोज तिवारी ने इसकी मांग की थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this