More
    HomeNationalप्रदेशChhattisgarh के सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली...

    Chhattisgarh के सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

    Published on

    spot_img

    छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया।

    क्षेत्र के घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में INSAS राइफल, एके-47 और एक SLR समेत कई हथियार बरामद हुए। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह भेज्जी पुलिस थाने के अंतर्गत एक जंगल में शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

    Chhattisgarh के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दफ्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

    वहीं Chhattisgarh के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने IANS से बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हमारे सुरक्षाबलों के जवान लगातार बस्तर को नक्सली मुक्त करने के लिए बहादुरी से कम कर रहे हैं। इस सफलता के लिए मैं सुरक्षा बल के जवानों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हमारे जवान ऐसे क्षेत्र में जा रहे हैं, जहां जाने की कल्पना नहीं की जा सकती। मैं सुरक्षा बल के जवानों की बहादुरी को नमन करता हूं। डबल इंजन की सरकार बस्तर की जनता की इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी बहादुरी और कुशलता से काम कर रही है और उन्हें लगातार सफलता मिल रही है। इस सफलता के लिए मैं सुरक्षा बल के जवानों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

    बस्तर के महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने पुष्टि की है कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है और 10 शव बरामद कर लिए गए हैं।

    इस साल जनवरी से अब तक कम से कम 257 नक्सली मारे गए हैं, जबकि 861 गिरफ्तार किए गए और 789 ने आत्मसमर्पण किया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...