भारत के चीफ जस्टिस DY Chandrachud रविवार को पद मुक्त हो जाएंगे।
CJI का विदाई समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को उनका आखिरी वर्किंग डे था। 10 नवंबर को CJI DY Chandrachud के सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति संजीव खन्ना उनका स्थान लेंगे। वह देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने अपने विदाई समारोह में भाषण देते हुए भावुक हो गए थे।
आप सभी की मौजूदगी से मैं अभिभूत हूं- CJI DY Chandrachud
CJI DY Chandrachud ने विदाई समारोह के मौके पर भावुक होते हुए कहा कि रात को मैं सोच रहा था कि दोपहर दो बजे कोर्ट खाली होगा और मैं स्क्रीन पर खुद को देख रहा होउंगा। आप सभी की मौजूदगी से मैं अभिभूत हूं।”
सीजेआई ने कहा कि जब मैं छोटा था, तो सुप्रीम कोर्ट में आकर यहां की कार्यवाही और कोर्ट में लगी दो तस्वीरों को देखता था। उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट में भी न्यायमूर्ति चागला से बहुत प्रभावित था।
न्यायामूर्ती संजीव खन्ना संस्था की गरिमा को आगे बढ़ाएंगे- CJI
सीजेआई ने आगे कहा कि हम सभी यहां यात्रियों की तरह हैं, जो कुछ समय के लिए आते हैं, अपना काम करते हैं और फिर चले जाते हैं। कोर्ट के रूप में यह संस्थान हमेशा चलता रहेगा और इसमें विभिन्न विचारों वाले लोग आते रहेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे बाद न्यायमूर्ति खन्ना इस संस्थान को मजबूती और गरिमा के साथ आगे बढ़ाएंगे।
CJI DY Chandrachud ने मांगी माफी
CJI DY Chandrachud ने आगे कहा कि मैं आज भी बहुत कुछ सीखा हूं। कोई भी मामला पहले के मामले जैसा नहीं होता है। अगर कोर्ट में किसी को कोई तकलीफ पहुंची हो तो मैं विनम्रतापूर्वक माफी चाहता हूं। अंत में सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए चंद्रचूड़ ने कहा आप सभी का दिल से धन्यवाद, आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए। इसके लिए मैं सदा कृतज्ञ रहूंगा।
CJI ने सुनाई पिता की कहानी
फेयरवेल स्पीच में CJI DY Chandrachud ने कहा कि मेरे पिता ने पुणे में छोटा सा फ्लैट खरीद था। मैंने उनसे पूछा आप पुणे में फ्लैट क्यों खरीद रहे हैं? हम वहां कब जाएंगे और रहेंगे? उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मैं वहां कभी नहीं रहूंगा। उन्होंने कहा, मुझे यकीन नहीं है कि मैं कितने समय तक आपके साथ रहूंगा। लेकिन एक काम करें, न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के आखिरी दिन तक इस फ्लैट को अपने पास रखें।
उन्होंने कहा- “जब मैंने पूछा ऐसा क्यों? उन्होंने कहा, यदि तुम्हें कभी ऐसा लगता है नैतिक अखंडता या आपकी बौद्धिक अखंडता से समझौता किया जा रहा है। मैं चाहता हूं कि आपको याद रहें कि आपके सिर पर छत है। एक वकील या न्यायाधीश के रूप में कभी भी अपने आप को समझौता करने की अनुमति न दें।”


