More
    HomeNationalPM मोदी के चक्कर में रोका गया सीएम Hemant Soren का हेलीकॉप्टर?

    PM मोदी के चक्कर में रोका गया सीएम Hemant Soren का हेलीकॉप्टर?

    Published on

    spot_img

    झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के हेलीकॉप्टर के उड़ान में देरी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की।

    झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो ने द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में उनसे विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

    सोमवार यानी चार नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड का दौरा किया और दो जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।

    झामुमो ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के सिंहभूम जिले में चुनाव प्रचार कार्यक्रम के बारे में बताते हुए दावा किया कि पीएम मोदी के सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण सीएम के हेलिकॉप्टर की उड़ान में देरी हुई।

    पीएम मोदी पश्चिमी सिंहभूम जिले में अपनी पार्टी के लिए प्रचार भी कर रहे थे। पीएम मोदी के गढ़वा और चाईबासा दौरे के कारण इस क्षेत्र में नो-फ्लाई ज़ोन लागू कर दिया गया था।

    झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने राष्ट्रपति को भेजे संदेश में कहा है, “हमारे स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन दोपहर 1.45 बजे पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी में बैठक करने के बाद दोपहर 2.25 बजे सिमडेगा के बाजार टांड में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए दोपहर 2.40 बजे चाईबासा पहुंचना था।”

    पत्र में कहा गया है- “गुदड़ी और चाईबासा के बीच की दूरी 80 किमी है, जबकि सिमडेगा 90 किमी दूर है। चुनाव आयोग ने सोरेन के दौरे को मंजूरी दे दी थी। लेकिन प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए सीएम के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया।”

    पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लगाए गए नो-फ्लाई जोन की शर्त के कारण सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। चुनाव आयोग ने कहा था कि सुरक्षा कारणों से 50 किलोमीटर के दायरे में 15 मिनट के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया जाएगा।

    हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ट्वीट किया- “मैं झारखण्ड के अपने करोड़ों लोगों के बीच न रह पाऊं इसलिए –

    भाजपा मुझे साजिश कर झूठे आरोप में जेल में तो भेज सकती है,

    चुनाव में मेरा हेलीकॉप्टर तो रुकवा सकती है,

    मगर लोगों के दिल से उनके इस बेटे और भाई को कैसे रोक सकेगी? नहीं रोक पाएगी!

    नाय रोके पारभी…..नाय रोके पारभी…..”

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...