उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां की तबीयत खराब है। मुख्यमंत्री की मां को इलाज के लिए देहरादून (Dehradun) के जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को मां के बीमार होने की सूचना मिली, तो वो देहरादून पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रविवार दोपहर को देहरादून (Dehradun) पहुंचे। जॉली ग्रांट अस्पताल में उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां की उम्र 80 वर्ष है। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें, उनकी मां की तबीयत के बारे में जानकारी दी। उनकी मां की तबीयत स्थिर बताई गई है।
जब यूपी के मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे, तो उस समय उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल भी मौजूद थे। आपको बता दें कि बुजुर्ग होने के कारण योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां की तबीयत पहले भी बिगड़ चुकी है। इसी साल जून में उन्हें ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था।
देहरादून (Dehradun) में अपनी मां से मुलाकात के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में बीजेपी के सीनियर नेताओं की एक अहम बैठक है। इस बैठक में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक यूपी उपचुनावों को लेकर रखी गई है।


