More
    HomeNationalJharkhand में कांग्रेस को लगा झटका, इस नेता ने थामा BJP का...

    Jharkhand में कांग्रेस को लगा झटका, इस नेता ने थामा BJP का दामन

    Published on

    spot_img

    Jharkhand में 81 सीटों पर विधानसभा का चुनाव होने वाला है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा।

    पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होने वाला है। Jharkhand विधानसभा चुनाव का नतीजा 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा। राज्य में चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है।

    पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर लीडर आदित्य विक्रम जायसवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वे सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए है।

    कांग्रेस पार्टी से नाराज थे आदित्य विक्रम

    आपको बता दें कि आदित्य विक्रम जायसवाल कांग्रेस के सीनियर लीडर में से एक थे। सूत्रों के मुताबिक आदित्य विक्रम जायसवाल पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे। वह कांग्रेस पार्टी से रांची से टिकट मांग रहे थे। रांची विधानसभा सीट जेएमएम के कोटे में चले जाने के कारण वह पार्टी से नाराज चल रहे थे।

    इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि हमारी पांच पीढ़ियों ने कांग्रेस की सेवा की है। कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। Jharkhand को बचाने के लिए बीजेपी की सरकार जरूरी है।

    नरेंद्र मोदी से हुई थी मुलाकात

    सूत्रों के मुताबिक आदित्य विक्रम जायसवाल की मुलाकात बीती रात रांची एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी से हुई थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि वह बीजेपी में शामिल होने वाले है। बीजेपी में शामिल होने पर आदित्य विक्रम जायसवाल भावुक हो गए। उनकी आंखें नम थी।

    Jharkhand को बचाना है तो बीजेपी की सरकार जरूरी है- आदित्य विक्रम

    उन्होंने कहा कि अब झुकने का सवाल नहीं है। मैं कांग्रेस में पांचवी पीढ़ी था। मेरे पूर्वजों को अंग्रेजों ने जहर देकर मारा दिया था। मैं आज खुश और निराश दोनों हूं क्योंकि आज मेरे लिए बहुत ही भावुक पल है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड को बचाना है तो बीजेपी की सरकार बनाना जरूरी है। यहां पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36