More
    HomeNationalप्रदेशJharkhand के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, Amit Shah बोले...

    Jharkhand के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, Amit Shah बोले 11 तारीख को आएंगे 2100 रुपये

    Published on

    spot_img

    झारखंड (Jharkhand) चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इसे जारी किया। अमित शाह (Amit Shah) ने बीजेपी के घोषणा पत्र को “संकल्प पत्र” नाम दिया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि “बीजेपी जो कहती है, वो करती है।” बीजेपी के इस संकल्प पत्र में महिलाओं को केंद्र में रखा गया है।

    महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

    अमित शाह (Amit Shah) ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि अगर झारखंड (Jharkhand) में बीजेपी की सरकार बनती है, तो महिलाओं के लिए ‘गोगो दीदी योजना’ चलाई जाएगी। बीजेपी ने वादा किया है कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही, अमित शाह (Amit Shah) ने यह भी घोषणा की कि सरकार बनने पर दीपावली और रक्षाबंधन पर एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा।

    बीजेपी ने किया रोजगार का वादा

    बीजेपी के संकल्प पत्र में रोजगार का भी वादा किया गया है। बीजेपी ने 3 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का आश्वासन दिया है। संकल्प पत्र में कहा गया कि सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा कि राज्य में पेपर माफिया और भू माफिया को जेल में डाला जाएगा।

    घुसपैठ पर बोले अमित शाह (Amit Shah)

    अमित शाह (Amit Shah) ने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि “झारखंड (Jharkhand) में आदिवासियों की आबादी घट रही है, क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठिए आ रहे हैं।” उन्होंने झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि “हेमंत सोरेन सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि ‘हम (JMM सरकार) घुसपैठ रोकना नहीं चाहते हैं।’

    घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने जनता से वादा किया कि “अगर बीजेपी की सरकार आती है, तो घुसपैठियों को झारखंड (Jharkhand) से बाहर निकाला जाएगा।” उन्होंने झारखंड (Jharkhand) की जनता से कहा कि अगर बीजेपी सरकार बनती है, तो वे “रोटी, बेटी और माटी” तीनों का संरक्षण करेंगे।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this