More
    HomeNationalप्रदेशJharkhand: JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, CM हेमंत सोरेन...

    Jharkhand: JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, CM हेमंत सोरेन यहां से लड़ेंगे चुनाव

    Published on

    spot_img

    Jharkhand में नवंबर में चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

    JMM के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में सबसे उपर हेमंत सोरेन का नाम है। सीएम हेमंत सोरेन बरहेट सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। वहीं, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को दुमका सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। JMM ने तीन मुस्लिम नेताओं को भी टिकट दिया है। JMM 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। JMM ने राजमहल विधानसभा सीट से एमटी राजा को मैदान में उतारा हैं। महेशपुर से स्टीफन मरांडी को प्रत्याशी बनाया गया है।

    कांग्रेस जारी कर चुकी है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

    Jharkhand विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने मौजूदा 17 विधायकों में से 15 को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम और बरही विधायक उमाशंकर अकेला को टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस ने जामताड़ा से इरफान अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। रामगढ़ से ममता देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।

    सीट शेयरिंग से RJD है नाराज

    Jharkhand में इंडिया गठबंधन के अंदर आपसी कलह देखने को मिल रही है। सीट शेयरिंग को लेकर RJD नाराज है। RJD सासंद मनोज झा ने कहा था कि सीट शेयरिंग में एकतरफा फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीट हैं। JMM और कांग्रेस मिलकर 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। बची हुई 11 सीटों पर RJD, सीपीएम और उनके सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

    झारखंड में दो चरणों में होगा चुनाव

    Jharkhand में नवंबर में कुल 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाला है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को 43 सीटों पर होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को 38 सीटों पर होगा। आपको बता दें कि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएगें।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this