More
    HomeNationalप्रदेशझारखंड चुनाव: Congress ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, 5 महिलाओं...

    झारखंड चुनाव: Congress ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, 5 महिलाओं को भी टिकट

    Published on

    spot_img

    झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए Congress पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 21 कैंडिडेट्स में से 5 महिलओं को भी टिकट दिया है।

    Congress पार्टी ने झारखंड सरकार में मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडे सिंह समेत कई अन्य विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा है।

    कांग्रेस ने जामताड़ा से इरफान अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रामगढ़ से ममता देवी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, जमशेदपुर से डॉ. अजय कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

    Congress पार्टी ने 17 विधायकों में से 15 को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम और बरही विधायक उमाशंकर अकेला को टिकट नहीं दिया गया है।

    बता दें कि आलमगीर आलम फिलहाल जेल में बंद हैं। सूत्रों के अनुसार आलमगीर की जगह उनकी पत्नी या बेटे को टिकट मिल सकता है।

    सीट शेयरिंग से RJD नाराज

    झारखंड चुनाव में एक तरफ सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक है, वहीं दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन मैदान में है। हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और Congress 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। बची हुई 11 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल, सीपीएम और उनके सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

    सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी नाराज चल रही है। आरजेडी सासंद मनोज झा ने कहा था कि सीट शेयरिंग में एकतरफा फैसला लिया गया है।

    झारखंड में दो चरणों में होगा चुनाव

    झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को 38 सीटों पर होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड में 2.55 करोड़ मतदाता है।

    बीजेपी जारी कर चुकी है पहली लिस्ट

    झारखंड में चुनाव को लेकर सर्गर्मी तेज हो गई है। बीजेपी ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। बता दें कि बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भी बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। चंपई सोरेन सरायकेल से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया गया है। सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को बीजेपी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...