More
    HomeNationalJharkhand: BJP ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, जानें किसे...

    Jharkhand: BJP ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

    Published on

    spot_img

    झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

    शनिवार शाम को बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। बीजेपी की पहली सूची में कई प्रमुख नेताओं को टिकट मिला है। साथ ही झारखंड के सभी बड़े नेताओं के परिवार वालों को भी टिकट दिया गया है। बीजेपी ने सभी वर्गों के लोगों को साधने की कोशिश की है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को भी टिकट मिला है।

    चंपई सोरेन कहां से लड़ेंगे चुनाव?

    BJP ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया है। वहीं चंपई सोरेन को सरायकेला और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से मैदान में उतारा है। BJP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि हाल ही में सीता सोरेन ने बीजेपी को ज्वॉइन किया था। बीजेपी ने गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत को गुमला से उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी से उम्मीदवार बनाया गया है।

    बीजेपी ने 11 महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा

    बोकारो सीट से बिरंची नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। पोटका अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। बीजेपी ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में से 24 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर सात उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। पहली सूची में बीजेपी ने 11 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

    BJP 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    आपको बता दें कि बीजेपी ने 81 सीटों में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बची हुई सीटों पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यू) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चुनाव लडेंगे। AJSU 10 सीटों पर, JDU दो सीटों पर और LJP एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने वाला है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। साल 2019 में झारखंड विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में कराया गया था।

    इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हंगामा

    BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी। हेमंत सोरेन ने कहा कि JMM और कांग्रेस मिलकर 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर संयुक्त रूप से उम्मीदवार उतारेगी। इंडिया गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इंडिया गठबंधन का सहयोगी दल RJD सीट शेयरिंग को लेकर नाखुश है। उन्होंने सीट शेयरिंग को एकतरफा करार दिया है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...