More
    HomeNationalConstitution Day पर दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, PM Modi बोले संविधान...

    Constitution Day पर दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, PM Modi बोले संविधान ही हमारी ताकत…

    Published on

    spot_img

    Constitution Day: हर साल 26 नवंबर को देश संविधान दिवस मनाता है। इस साल भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ है।

    संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश के जरिए संविधान की ताकत को समझाया।

    हमारा संविधान ही हमारी ताकत है- PM Modi

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर डेढ़ मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हमारा संविधान ही हमारी ताकत है।

    संविधान की मूल भावना है कि न्याय और अधिकार सभी को एक समान मिले- Rahul Gandhi

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे संविधान की मूल भावना यह है कि न्याय और अधिकार सभी के लिए एक समान होने चाहिए। सभी को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए।

    संविधान समाज के सबसे गरीब और कमजोर वर्गों की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली औजार है। यह जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही ताकतवर होगा। आज के दिन, संविधान के सोच की हिफाजत करने वाले सेनानियों, शहीदों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन करते हुए मैं इसकी रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता हूं।

    राजनाथ सिंह ने बाबा साहेब अंबेडकर को किया याद

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोगों को Constitution Day की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान देने वाले बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सभी भारतवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    भारतीय संविधान ने एक नए भारत के निर्माण की आधारशिला रखी है। आज हमारा देश एक विकसित, सशक्त और स्वाभिमानी भारत के निर्माण के मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राजनाथ सिंह ने संविधान दिवस के इस पवित्र अवसर बाबा साहेब अंबेडकर समेत उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं, जिन्होंने भारतीय संविधान की रचना में अपना योगदान दिया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...