More
    HomeNationalNirmala Sitharaman के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश!

    Nirmala Sitharaman के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश!

    Published on

    spot_img

    बेंगलुरू की एक अदालत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। मामला चुनावी बॉन्ड से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर…

    बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। निर्मला सीतारमण पर चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली करने का आरोप लगाया गया है। निर्मला सीतारमण के साथ कई अन्य नेताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

    जनाधिकार संघर्ष परिषद के सह-अध्यक्ष आदर्श अय्यर ने बेंगलुरु में निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) समेत अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चुनावी बॉन्ड के माध्यम से जबरन वसूली की गई है। याचिका पर सुनाई करते हुए कोर्ट ने शिकायत की एक कॉपी और रिकॉर्ड थाने में भेजने का निर्देश दिया है।

    अदालत ने तिलकनगर पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई विजयेंद्र, बीजेपी नेता नलिन कुमार कतील, केंद्रीय और राज्य बीजेपी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।

    शिकायत में कहा गया है कि अप्रैल 2019 से लेकर अगस्त 2022 तक व्यवसायी अनिल अग्रवाल की फर्म से लगभग 230 करोड़ रुपये और अरबिंदो फार्मेसी से 49 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड के जरिए वसूले गए थे।

    इसके बाद जन प्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया। Indiatoday.in की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी।

    बता दें कि फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को “असंवैधानिक” बताते हुए रद्द कर दिया था। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि यह नागरिकों के सूचना के अधिकार का उल्लंघन करता है। केंद्र ने 2018 में इस योजना की शुरुआत की थी और इस योजना का उद्देश्य राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता लाने का था।

    इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का इस्तीफा मांगा है। सीएम ने कहा कि मामले में तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

    सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत में निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वह कौन हैं? वह एक केंद्रीय मंत्री हैं और उनके खिलाफ भी FIR है। वे चुनावी बॉन्ड के माध्यम से जबरन वसूली में शामिल थी।”

    सीएम ने आगे कहा कि FIR दर्ज होने के बाद उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया- “क्या भाजपा उनको इस्तीफा देने के लिए कहेगी?”

    Latest articles

    The 131st Amendment Bill, 2026: जानबूझकर चूक, लेकिन राजनीतिक मकसद के साथ

    The 131st Amendment Bill, 2026: यह लगभग शुरू से ही स्पष्ट था कि तथाकथित...

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    More like this

    The 131st Amendment Bill, 2026: जानबूझकर चूक, लेकिन राजनीतिक मकसद के साथ

    The 131st Amendment Bill, 2026: यह लगभग शुरू से ही स्पष्ट था कि तथाकथित...

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...